{"_id":"677d6b7c9964d44f270af596","slug":"hmpvs-knockhealth-department-alert-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-126698-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एचएमपीवी की दस्तक...स्वास्थ्य महकमा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एचएमपीवी की दस्तक...स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
Tue, 07 Jan 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
जिलाअस्पताल के इमरजेंशी में रखा ऑक्सीजन सिलेंडर।
संतकबीरनगर। चीन में एचएमपीवी (वायरस) की दस्तक को देखते हुए जिले खास सतर्कता बरती जा रही है। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगे ऑक्सीजन प्लांट और कंसंट्रेटर को सक्रिय करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिले में चार ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं, इनमें से जिला अस्पताल में दो और सीएचसी हैंसर बाजार व मेंहदावल में एक-एक है। जिला अस्पताल के एक ऑक्सीजन प्लांट का पाइप फट जाने से बंद पड़ा हुआ है। जिसको सही कराने का निर्देश सीएमओ ने दिया है।
बता दें कि कोविड काल के दौरान जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई थी। परिसर में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया और इसे आईसीयू वार्ड, पीआईसीयू वार्ड और एमसीएच विंग से जोड़ा गया। जहां पर पाइप लाइन के सहारे ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू की गई। हालांकि जरूरत के अनुसार ही प्लांट चलाया जाता है। दो प्लांट में एक प्लांट बंद पड़ा है। बताया जाता है कि इसमें कोई पाइप फट गई है। जिसकी वजह से सप्लाई नहीं जा पा रही है।
विज्ञापन
जबकि दूसरा ऑक्सीजन प्लांट चालू है। जिससे वार्डों में ऑक्सीजन की सप्लाई जा रही है। इधर चीन में फैले एचएमपीवी का प्रकोप भारत में देखा गया है। अब तक कर्नाटक, तमिलनाडु और अहमदाबाद में कुल पांच बच्चे संक्रमित मिले हैं। जिसको देखते हुए देश में भी सतर्कता बरती जा रही है।
इमरजेंसी में लगा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर : जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगा पाया गया। इसके साथ ही सिलिंडर से ऑक्सीजन सप्लाई भी मिली। जिस मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत हाेती है उसे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन की सप्लाई दी जाती है।