{"_id":"57531d134f1c1b8c49109b47","slug":"hiyuwa-performed-in-the-bkira","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा ने बखिरा में प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा ने बखिरा में प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : amar ujala
मथुरा के जवाहरबाग की घटना में एसपी मुकुल द्विवेदी और दरोगा संतोष यादव की मौत को प्रदेश सरकार की नाकामी बताते हुए बखिरा में एक सभा करते हुए भाजपा और हियुवा ने सपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार वीरेंद्रनाथ को दिया। नेता द्वय विनय सिंह और टुनटुन राय ने कहा भाजपा और हियुवा संयुक्त रूप से इस नृशंस घटना की घोर निंदा करती है और प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग करती है।
भाजपा मंडल बघौली अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा प्रदेश की सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। विकास से आम आदमी कोसो दूर है। चारो तरफ गुंडाराज और अराजकता का माहौल कायम है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पुलिस अधीक्षक और दरोगा की जान की कीमत पर अपराधियों को खुला संरक्षण देने वाली सपा सरकार एक मिनट भी शासन करने लायक नहीं है। तत्काल इस नाकारा सरकार की बर्खास्त किया जाना चाहिए। हियुवा के जिलाध्यक्ष टुनटुन राय ने घटना की भर्त्सना करते हुए कहा प्रदेश में राष्ट्रपति शासन, एसएसपी को बर्खास्त करने, मृतक परिवार को 50 लाख नगद व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और घटना में शामिल लोगों पर मुकदमा कायम करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की है। हियुवा के जिला प्रभारी आनंद शंकर पाठक, राजेश गुप्त, राजदेव गौड़, शंभूनाथ, कपिल निषाद, कैलाश नाथ वर्मा, रामस्वरूप समेत अन्य भाजपा और हियुवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।