{"_id":"66561ddf9e96a06b9e0a46bf","slug":"history-sheeters-land-confiscated-in-mohammadpur-kathar-village-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115166-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मोहम्मदपुर कठार गांव में हिस्ट्रीशीटर की जमीन कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मोहम्मदपुर कठार गांव में हिस्ट्रीशीटर की जमीन कुर्क
Tue, 28 May 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 28 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव में मेंहदावल क्षेत्र निवासी हिस्ट्रीशीटर की अवैध रूप से अर्जित की गई जमीन को डीएम के आदेश पर मंगलवार को राजस्व टीम ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कुर्की की कारवाई की।
जानकारी के मुताबिक राकेश मिश्रा उर्फ पिंकू मिश्रा उर्फ बाबा पुत्र विशम्भर नाथ तिवारी निवासी रक्शा थाना मेंहदावल वर्तमान पता मोहल्ला भिटवा टोला थाना कोतवाली खलीलाबाद की जमीन मोहम्मदपुर कठार में मौजूद थी। जिसकी जब्ती के लिए राकेश मिश्रा व सरकार के बीच वाद चल रहा था। आदेश के बाद 28 मई को गिरोह बंद व असमाजिक क्रियाकलाप अधिनियम के तहत जमीन को राजस्व टीम ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कुर्क किया। साथ ही जमीन पर सार्वजनिक सूचना के लिए सरकारी बोर्ड लगा दिया है।
इस मौके पर कोतवाल आरके सिंह, एसओ दुधारा पंकज पांडेय, चौकी इंचार्ज मगहर राजीव सिंह, लेखपाल बुद्धिराम चौधरी, चकबन्दी लेखपाल प्रेमप्रकाश शर्मा, राजस्व लेखपाल सावित्री सिंह आदि मौजूद रहे।