{"_id":"62dc3fbc19b39653d86345bf","slug":"history-sheet-opened-khalilabad-news-gkp444707959","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 13 नए बदमाशों की खुली हिस्ट्री शीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 13 नए बदमाशों की खुली हिस्ट्री शीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 13 नए बदमाशों की खुली हिस्ट्री शीट
संतकबीरनगर। जिले में 13 नए बदमाशों की पुलिस ने हिस्ट्री शीट खोल दी है। इसमें लुटेरे, चोर, नकबजन, गो तस्कर और गुंडा प्रवृत्ति के लोग शामिल हैं। पुलिस इनकी आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखेगी।
एसपी सोनम कुमार ने अपराध एवं अपराधियों की नकेल कसने और पुलिस की कार्य प्रणाली में सुधार की दिशा में सार्थक कदम उठाया है। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 13 बदमाशों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्री शीट खोली गई है।
एसपी के मुताबिक, महुली क्षेत्र के भगवानपुर निवासी संजय राय पर मारपीट के पांच मुकदमे दर्ज हैं। वह गुंडा प्रवृत्ति का है। इसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हिस्ट्री शीट खोली गई है। इसी तरह बखिरा क्षेत्र का परजूडीह निवासी धीरेंद्र यादव लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। इसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। इसकी निगरानी के लिए हिस्ट्री शीट खोली गई है। दुधारा क्षेत्र के करमाडोमन गांव निवासी अफजाल उर्फ पप्पू की भी हिस्ट्री शीट खोली गई है। यह गोतस्करी करता है और गुंडा प्रवृत्ति का है। इसके खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि करमाखान गांव निवासी इमामुल हक गोतस्करी के धंधे में संलिप्त है और गुंडा प्रवृत्ति का है। इसके खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह बेलहर कला क्षेत्र के मोतीपुर गांव का निवासी राशिद गुंडा प्रवृत्ति का है और मारपीट करता रहता है। इसके खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं। बनेथू गांव निवासी विकास गौड़ चोरी की घटनाओं में शामिल रहता है। इसके खिलाफ चोरी और गैंगस्टर समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। बनेथू गांव निवासी मोहम्मद नावेद के खिलाफ चोरी और गैंगस्टर समेत छह मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के दुर्गजोत गांव का निवासी मोहन बंजारा के खिलाफ चोरी और गैंगस्टर के तीन मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली क्षेत्र के गुलरिहा का निवासी प्रमोद यादव लुटेरा है। इसके खिलाफ लूट के दो मुकदमे दर्ज हैं। मोतीनगर निवासी मोहम्मद ताहिर के खिलाफ चोरी, जालसाजी समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। यह गुंडा प्रवृत्ति का है। महुली क्षेत्र के उसरापार गांव का रणजीत यादव उर्फ सोखा लुटेरा, चोर और नकबजन है। इसके खिलाफ लूट, चोरी, नजकजन और गैंगस्टर समेत दस मुकदमे दर्ज हैं। दुधारा क्षेत्र के पचपोखरी गांव का निवासी साहिद अली के खिलाफ गोतस्करी, मारपीट के छह मुकदमे दर्ज हैं। यह गुंडा प्रवृत्ति का है। दुधारा क्षेत्र के ही करमाखान गांव के इस्तेखार अहमद के खिलाफ गोतस्करी और 110 जी समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि नए बदमाशों की हिस्ट्री शीट खोली गई है। पुलिस अब इनकी आपराधिक गतिविधियों पर सतत निगाह रखेगी।