फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hindu organizations took to the streets... full of noise

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर उतरे हिंदूवादी संगठन...भरी हुंकार

Thu, 05 Dec 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations took to the streets... full of noise
संतकबीरनगर। बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में हिंदू रक्षा समिति के बैनर तले कई हिंदू संगठन सड़क पर उतरे और नारेबाजी कर विरोध जताया। संगठन के लोगों ने कलक्ट्रेट परिसर में भी प्रदर्शन किया। बांग्लादेश की अत्याचारी सरकार के बुद्धि-शुद्धि के लिए आर्य समाज के आचार्यों द्वारा हवन-पूजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर को दिए ज्ञापन में हिंदू संगठन के लोगों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को तत्काल बंद किया जाएं। ये हिंदू समाज के लोग स्वीकार नहीं करेंगे। हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख एवं अन्य अल्पसंख्यक परिवारों को उनके व्यवसाय और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की जाए। बांग्लादेश में इस्लामी कट्टरपंथियों के द्वारा हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर बर्बरतापूर्वक व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

हत्या, लूट, जबरन धर्मांतरण आदि अमानवीय अत्याचार से बांग्लादेश का अल्पसंख्यक समुदाय पीड़ित है। वहां हो रहे अत्याचार पर वहां की सरकार मूकदर्शक बनी है और किसी भी प्रकार से अल्पसंख्यक समुदाय के हित के लिए कोई प्रयास नहीं किया रहा है। इस्कॉन मंदिर के महंत चिन्मय कृष्णदास को जेल भेजना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर पूरे देश में रोष है। विभिन्न प्रकार से जानकारी हुई कि बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न अभी भी जारी है। भारत सरकार से भी अपील की गई है कि वह बांग्लादेश सरकार से अविलंब हिन्दुओं की सुरक्षा के संबंध में कठोर कदम उठाए।
बांग्लादेशी हिंदुओं के सम्मान में जिले के विभिन्न हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गायत्री परिवार, आर्य समाज, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, भारतीय मजदूर संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, संस्कार भारती, सनातन धर्म संस्था, सेवा भारती ,रामकृष्ण मिशन, दुर्गा वाहिनी, अधिवक्ता परिषद, विद्या भारती, भाजपा, चित्रांश क्लब सहित बड़ी संख्या में संगठनों के लोगों ने रैली में शामिल होकर विरोध प्रदर्शन किया।

हिंदू संगठन के लोग हाथों में भगवा, तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया और चेतावनी दी कि इगर हिंदुओं पर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो बांग्लादेश को भारी परिणाम भुगतने होंगे। इस मौके पर हिंदू रक्षा संघर्ष समिति के संयोजक सत्येंद्र राय, समाजसेवी डॉक्टर अवधेश, उदासीन आश्रम के महंत उमाशंकर दास, राम जानकी मंदिर के महंत कृष्ण मुरारी दास, भाजपा के जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल तिवारी, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, प्रदीप सिसौदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed