{"_id":"695aae7776a6a59f41098a9d","slug":"hindu-culture-is-a-world-heritage-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-143870-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विश्व की धरोहर है हिंदू संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विश्व की धरोहर है हिंदू संस्कृति
Sun, 04 Jan 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
बेलहर/लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला के पिपरा प्रथम में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में सनातन धर्म के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों और सनातनियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अंशुमान सिंह ने मां भारती गीत के साथ किया। इसके बाद मुख्य वक्ता सतेंद्र ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य वक्ता सतेंद्र ने कहा कि हिंदू संस्कृति विश्व की धरोहर है और भारत की सबसे प्राचीन संस्कृति है। देश के हर कोने में हिंदू सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म पूरे विश्व के कल्याण की भावना रखता है और हिंदू समाज के संगठित होने से ही राष्ट्र और विश्व का कल्याण संभव है। अन्य वक्ताओं ने मातृशक्ति, भगवा ध्वज, भारतीय शिक्षा प्रणाली, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में मंच संचालक कर रहे ब्रम्हदेव सिंह ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। हिंदू सम्मेलन में खंड कार्यवाह अजय राय, संत कुमार सिंह, संत त्रिवेणी दास, राज बहादुर सिंह, डॉक्टर राधेश्याम यादव, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, अनिल दुबे, महेंद्र कुमार गुप्ता, आशीष, नित्यानंद दुबे, चंद्रकांत दुबे, राज बहादुर चौहान, राजेश कुमार, राजू चौरसिया, हरिश्चंद्र सिंह, आनंद प्रकाश चौरसिया, निर्मोही प्रजापति, सुनील यादव, मालिक शर्मा, अवध प्रजापति आदि मौजूद रहे।