{"_id":"65a02d251c979bd34503f453","slug":"highway-repairing-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-8138-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अयोध्या की तैयारी के बीच बेहतर हो रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अयोध्या की तैयारी के बीच बेहतर हो रहा हाईवे
Thu, 11 Jan 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
बगहिया के पास हाइवे की सड़क को बनाते एनएचआई के कर्मी।संवाद
फोटो सहित
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा में इस मार्ग से होकर जाएंगे तमाम वीआईपी, सड़क की मरम्मत में जुटा हाईवे प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। ऐसे में हाईवे से होकर वीआईपी व अन्य लोग अयोध्या जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग की तस्वीर भी बदलने लगी है। हाईवे को गड्ढामुक्त करने के लिए मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे आने-जाने वालों को बेहतर सड़क मिलेगी और वाहन सरपट दौड़ेंगे।
जिले में टेमा रहमत से मगहर ओवरब्रिज तक करीब 25 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरती है। हाईवे पर कई जगह सड़क टूट गई थी। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस बीच अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की तिथि तय हुई और जनप्रतिनिधियों सहित अन्य वीआईपी को आमंत्रण दिया जा रहा है। चूंकि, अयोध्या जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर ही लोग जाएंगे। ऐसे में हाईवे प्रशासन राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल तस्वीर बदलने में जुट गया है।
खलीलाबाद मेंं डीघा ओवरब्रिज, मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क पर एक लेयर का कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही जहां पर सड़क कम खराब हुई है, वहां भी मरम्मत का कार्य शुरू हुआ है। इससे इस मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
शहर के निवासी दिग्विजय कुमार, राकेश यादव, सर्वेश आदि ने कहा कि मेंहदावल बाईपास के ओवरब्रिज पर सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। जगह-जगह बने गड्ढे भरे जा रहे हैं। इससे लोगों को इस मार्ग पर बेहतर सफर की उम्मीद है।
सतर्कता बरत रहा प्रशासन
हाईवे पर आवाजाही में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है। अभी से ही हाईवे पर पेट्रालिंग की जा रही है। दुर्घटना बाहुल्य वाले स्थानों पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है। यही नहीं हर स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
कोट
राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत का कार्य हाईवे प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर होगी। इसके साथ ही अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।
-महेंद्र सिंह तंवर, डीएम