फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   highway closed upto 26

Sant Kabir Nagar News: 26 तक हाईवे बंद, नहीं जा पाएंगे वाहन

Thu, 25 Jan 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 25 Jan 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
highway closed upto 26
मगहर दुर्गा मंदिर हाइवे के पास लगा ट्रको का जाम।संवाद
मगहर में बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों को रोक दिया गया
विज्ञापन

हाईवे बंद होने से ट्रक चालकों की बढ़ी समस्या
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर/संतकबीरनगर। अयोध्या में बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए हाईवे को 26 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। मगहर दुर्गा मंदिर से ही वाहनों को घुमा दिया जा रहा है। वाहन बखिरा, नंदौर, बांसी होते हुए जा रहे हैं। वाहनों को रोके जाने से मगहर दुर्गा मंदिर पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहां पर सड़क किनारे ट्रक खड़े हो गए और चालकों की इस ठंड में परेशानी बढ़ गई है। हाईवे कब तक खुलेगा, इसको लेकर चालक परेशान हैं।
अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए प्रशासन ने 15 जनवरी से हाईवे पर बड़े वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया था। वाहनों को मगहर के दुर्गा मंदिर से घुमा दिया गया था। सिर्फ छोटे वाहन ही जा पा रहे थे। इसके बाद 21 जनवरी की सुबह आठ बजे से हाईवे को पूरी तरह से सील कर दिया। किसी भी प्रकार के वाहनों को हाईवे से बस्ती की तरफ नहीं जाने दिया गया। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा खत्म होने के बाद 23 और 24 जनवरी को भगवान के दर्शन के लिए अत्यधिक भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद प्रशासन ने हाईवे को 24 जनवरी तक बंद कर दिया। सिर्फ छोटे वाहनों को ही जाने दिया जा रहा है। ट्रक व प्राइवेट बसों को मगहर से बखिरा, नंदौर, बांसी होते हुए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, मगहर दुर्गा मंदिर पर हाईवे के किनारे ट्रकों की लाइन लग गई है। ट्रक चालक इस कड़ाके की ठंड में ट्रक में ही सो रहे हैं। इसके साथ वहीं पर खाना आदि बना रहे हैं। ट्रक चालक जयदेव सिंह, भिकारू ने बताया कि वह ट्रक लेकर दरभंगा से आए हैं। कानपुर तक माल पहुंचाना है। हाईवे बंद है। अन्य मार्ग से ट्रक को नहीं ले जा सकते हैं। बड़ा ट्रक है। इसके फंसने की संभावना रहती है। इस पर माल भी लोड है। ऐसे में वह लोग हाईवे खुलने का इंतजार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक सचिन सिंह ने बताया कि सहजनवा गैलेंट से सरिया लोड कर बाराबंकी ले जा रहे हैं। परेशानी है। गाड़ी लंबी है। डायवर्जन रोड सिंगल है। खर्च बढ़ रहा है। ट्रक चालक इंतजार ने बताया कि वह भी मुजफ्फरपुर बिहार से पिछले चार दिनों से चले हैं। अब माल खराब होने का अंदेशा बढ़ गया है।

ट्रक पर माल लदा हुआ है और हाईवे से जाने नहीं दिया जा रहा है। अलीगढ़ की एक कंपनी में माल पहुंचाना जरूरी है। वहा से बार-बार फोन आ रहा है तो दिक्कत बता दी गई। बखिरा नंदौर से जाने में काफी तेल लग जाएगा। भाड़े का नुकसान होगा। प्रशासन कोई अन्य तरीका अपनाना चाहिए ताकि हाईवे बंद न हाे। यहीं ट्रक में ही सोएंगे और अगल-बगल के ढाबे पर खाना खा लेंगे।
-संजय यादव, ट्रक चालक

बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर से धान लेकर बलरामपुर जा रहे थे। पिछले चार दिन से चले हैं। जगह-जगह रोक दिया जा रहा है। इससे खर्च भी बढ़ रहा है। ट्रक की किस्त सवा लाख है। दो दिन के सफर में 10 से 15 दिन लग जाएगा। कब पहुंचेंगे कोई ठिकाना नहीं है। बच्चों को क्या खिलाएंगे। इससे पुलिस व ट्रक ड्राइवर दोनों परेशान हो रहे हैं। सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए।

-असजद ट्रक चालक

26 जनवरी की शाम आठ बजे तक बड़े वाहनों का हाईवे पर प्रतिबंध है। मगहर के दुर्गा मंदिर से रूट डायवर्जन किया गया है। सिर्फ छोटे वाहन ही जाने पा रहे हैं। जैसा आदेश आएगा, उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
-ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed