फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   hightension wires on houses

Sant Kabir Nagar News: मकान के ऊपर से गुजरे बिजली के तार, लील रहे जिंदगी

Sun, 03 Dec 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
hightension wires on houses
शहर के बंजरिया में घरो के उपर से गया बिजली का हाइटेंशन तार।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

दो दिन पूर्व छत पर गए युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हो गई थी मौत
शहर के कई मोहल्लों में मकान के ऊपर से गुजरे हैं बिजली के तार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में मकानों के ऊपर से गुजरे बिजली के हाइटेंशन तार मुसीबत बन गए हैं। इससे लोगों की जिंदगी दांव पर लगी हुई है। अभी दो दिन पूर्व एक युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत इसका उदाहरण है। बीते 27 वर्षों में न जाने कितनों की जान चली गई, इसके साथ ही कितने लोग झुलस गए। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है।
खलीलाबाद शहर में बिजली के तार काफी पुराने हैं। वे जर्जर हो गए हैं। शहर के मेंहदावल बाईपास, गोलाबाजार, अंसार टोला, पठान टोला, शुगर मिल चौराहा, मैलानी, पटखौली आदि क्षेत्रों में उलझे बिजली के तार दिखाई दे रहे हैं। यह बिजली के तार इतने जर्जर हैं कि हल्की हवा में टूटकर गिर जाते हैं। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। कई-कई घंटे बिजली बहाल होने में लग जाते हैं। इस दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

यही नहीं टीचर्स काॅलोनी, बंजरिया पूर्वी व पश्चिमी सहित कई मोहल्लों में मकान से ऊपर या सटकर बिजली के तार गए हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। दो दिन पूर्व मेंहदावल बाईपास के निकट राहुल मद्धेशिया नामक युवक छत पर किसी काम से गया था। यह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार के अन्य कई हादसे हो चुके हैं। शहर के निवासी दीनानाथ, सुजीत कुमार आदि ने कहा कि जर्जर व मकान के ऊपर से गए बिजली के हाईटेंशन तारों को बदलने की जरूरत है। ताकि हादसों को रोका जा सके।

कोट
शहर में जर्जर बिजली के तार व पोल बदले जा रहे हैं। इनके स्थान पर केबल के तार लगाए जा रहे हैं। जल्द ही पूरे शहर में जर्जर तारों को बदल दिया जाएगा। इससे न सिर्फ हादसों पर अंकुश लगेगा, बल्कि बिजली चोरी पर भी लगाम लगेगी। ये लोग तार के नीचे मकान बनवा लिए हैं। उन्हें अपनी सुरक्षा पर ध्यान देना होगा।
-रणधीर कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed