फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   High tension wire broken...electricity supply to half the city halted

Sant Kabir Nagar News: हाईटेंशन तार टूटा... आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 08 Sep 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 08 Sep 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
High tension wire broken...electricity supply to half the city halted
- बरदहिया में शाॅर्ट सर्किट से धूं-धूं कर जलने लगे तार
विज्ञापन




- मोती चौराहा पर मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगाकर दी जा रही आपूर्ति
नंबर गेम -- तीन बजे रात में आपूर्ति बहाल होने पर लोगों मिली राहत



संवाद न्यूज एजेंसी



संतकबीरनगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। शनिवार की देर शाम 10 बजे विधियानी उपकेंद्र में हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया, जिससे आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मियों की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल भी हुई तो चिंगारी के साथ तेज आवाज होने से फिर सप्लाई ठप हो गई। रात तीन बजे पूरी तरह से सप्लाई बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।

मौसम की तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है। उमस भरी गर्मी भी बढ़ गई है। दूसरी तरफ बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। शनिवार की देर शाम करीब 10 बजे विधियानी उपकेंद्र में हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। जिसके कारण गोला बाजार, स्टेशन पुरवा, त्रिपाठी मार्केट, शुगर मिल चौराहा, टीचर्स कालोनी आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


बिजली के इंतजार में लोग रात गुजारने को मजबूर हुए। वहीं बिजलीकर्मियों की मशक्कत के बाद गड़बड़ी दूर कर रात डेढ़ बजे सप्लाई बहाल हुई, लेकिन एक बार फिर तेज आवाज के बरदहिया के पास फाल्ट हो गया। वहां पर तार धूं-धूं कर जलने लगा। जिसके कारण इस क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बाद में गड़बड़ी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गोरखल में भी रात दो बजे तार जल जाने से सप्लाई बाधित रही। रात तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बहाल हो सकी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। यही नहीं मोती चौराहे पर लगे ट्रांसफाॅर्मर में गड़बड़ी के कारण यहां पर मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगाकर किसी तरह बिजली आपूर्ति दी जा रही है।
बोले शहरवासी



शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। शनिवार की देर शाम को बिजली आपूर्ति ठप हो जाने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में नींद भी पूरी नहीं हो पाई।



अंकुर अग्रवाल- गोला बाजार







बरदहिया बाजार में शाॅर्ट सर्किट के कारण तार जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। महिलाओं और बच्चों का बुरा हाल रहा। नींद भी पूरी नहीं हो सकी।




- अशोक कुमार, बरदहिया बाजार







शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गर्मी बढ़ने के कारण कुछ समस्या आ रही है। जहां पर भी गड़बड़ी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, वहां रात में ही कर्मियों को लगाकर ठीक कराया गया और आपूर्ति बहाल करा दी गई है।



- केएन शुक्ल, एसडीओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed