{"_id":"675dd1049cd6b0d8e1003034","slug":"high-tension-electric-wires-not-removed-from-school-premises-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125469-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विद्यालय परिसर से नहीं हटे बिजली के हाईटेंशन तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विद्यालय परिसर से नहीं हटे बिजली के हाईटेंशन तार
Sun, 15 Dec 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। सांथा ब्लॉक के रमवापुर मिश्र कंपोजिट विद्यालय परिसर के बीच से ही बिजली के हाईटेंशन तार गुजरे हैं। उसके नीचे बच्चे खेलते हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रधानाध्यापक के पत्र लिखने के बाद भी बिजली निगम ने तार परिसर से नहीं हटाया। जिससे स्थानी लोगों में नाराजगी बनी हुई है। लोगों ने जिलाधिकारी से उक्त समस्या के निस्तारण की मांग की है।
कंपोजिट विद्यालय रमवापुर मिश्र के परिसर व भवन के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। अवकाश होने पर विद्यालय के सभी बच्चे इसी परिसर में खेलते हैं। बिजली के तार अचानक से गिरने से लोगों को हादसे की आशंका हो रही है। उक्त समस्या के निस्तारण के लिए प्रधानाध्यापक ने दो बार बिजली निगम को पत्र लिखकर हाईटेंशन तार हटाने की मांग की। लेकिन एक वर्ष बाद भी तार नहीं हटाए गए।
गांव के रवि, दीनबंधु, आलोक आदि लोगों का कहना है कि विद्यालय के बीच से गुजरे हाईटेंशन तार कभी भी बड़ा खतरा बन सकते हैं। इसको तत्काल हटाना चाहिए। लोगों ने डीएम से हस्तक्षेप की मांग की है। एक्सईएन पीके गुप्त ने कहा कि समस्या के निस्तारण के लिए संबंधित अवर अभियंता को निर्देश दिए जाएंगे।