फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   High performers will receive the 'Seekho-Sikhao' Award.

Sant Kabir Nagar News: बेहतर काम करने वालों को मिलेगा सीखो-सिखाओ अवॉर्ड

Wed, 09 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
High performers will receive the 'Seekho-Sikhao' Award.
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों के हित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षक, विद्यालय, ग्राम पंचायत और ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) अब सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए ''सीखो-सिखाओ अवॉर्ड'' शुरू किया गया है। पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर निर्धारित की गई है। उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर योजना की जानकारी दी है।
विज्ञापन

पुरस्कार के लिए पांच श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इनमें शिक्षक पुरस्कार, विद्यालय पुरस्कार, ग्राम पंचायत पुरस्कार, बीआरसी पुरस्कार और बालिका शिक्षा पुरस्कार शामिल हैं। बालिका शिक्षा पुरस्कार के तहत प्रदेश स्तर पर एक विजेता का चयन किया जाएगा। विजेता को तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। शिक्षक पुरस्कार श्रेणी में प्रदेश स्तर पर एक विजेता और एक उपविजेता चुना जाएगा। विजेता को एक लाख और उपविजेता को 50 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
चार श्रेणियों में विजेता-उपविजेता होंगे चयनित
विद्यालय, ग्राम पंचायत और बीआरसी समेत अन्य निर्धारित श्रेणियों में प्रदेश स्तर पर चार विजेताओं और चार उपविजेताओं का चयन किया जाएगा। इन श्रेणियों में प्रत्येक विजेता को तीन लाख और उपविजेता को एक लाख रुपये की आर्थिक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि योजना की जानकारी जिले के शिक्षकों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों और बीआरसी तक पहुंचाई जा रही है। सभी बीईओ को पात्र और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को आवेदन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक माहौल और नवाचार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed