{"_id":"67a8e4fe90242fb8450582be","slug":"high-mast-light-on-main-road-not-working-since-last-one-and-a-half-month-responsible-careless-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-128297-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डेढ़ माह से मुख्य मार्ग पर हाईमास्ट लाइट खराब, जिम्मेदार बेपरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डेढ़ माह से मुख्य मार्ग पर हाईमास्ट लाइट खराब, जिम्मेदार बेपरवाह
Sun, 09 Feb 2025 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
बखिरा। गुणवत्ता की अनदेखी करके उपकरणों को लगाने की जब मुहिम चल रही हो तो, लम्बे समय तक उपकरणों के चलने की उम्मीद करना भी बेमानी है। इन दिनों कुछ ऐसा ही हाल बखिरा नगर पंचायत का भी है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुलिस चौकी व प्रसिद्ध शिव मंदिर के निकट का क्षेत्र हाईमास्ट पोल की लाइट् से उजाला रहता है। करीब 50 फीट की ऊचाई पर लगी लाइटडेढ़ माह से खराब है। जिम्मेदार कार्रवाई के नाम पर खराब लाइट की मरम्मत का बहाना करते हैं। इसे लेकर जिम्मेदार बेपरवाह हैं।
नगर पंचायत बनने के बाद से बखिरा में गलियों, सड़को व चौराहों पर बिजली के उपकरण धड़ल्ले से लगाए गए, लेकिन गुणवत्ता पर तनिक भी जोर नही दिया गया। खराब गुणवत्ता के लाइट्स लगने से हाईमास्ट लाइट्स व स्ट्रीट्स लाइट्स कुछ ही महीने में खराब हो गए।
नतीजतन राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुलिस चौकी व भंगेश्वरनाथ मंदिर के निकट विगत डेढ़ महीने से अंधेरा है, जबकि यहां पर श्रद्धालुओं की आमद सर्वाधिक होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया क्वालिटी के लाइट लगने के बावजूद किसी की जिम्मेदारी निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
जनता का धन घटिया उपकरणों पर खर्च करने पर लोगो ने नाराजगी जताई है, जबकि कुछ दिन बाद ही महाशिवरात्रि पर्व का बड़ा त्योहार भी इसी स्थान पर मनाया जाता है।
रामकरन, संतोष, अमरनाथ, दयाशंकर, विजय, बलराम, नन्दलाल, राजू ने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद से कस्बे में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम जोरो से किया गया, लेकिन इस जल्दबाजी में सामानों की गुणवत्ता को लेकर लापरवाही बरती गई।
घटिया क्वालिटी के लाइट्स लगने की वजह से ही कुछ ही महीन के भीतर स्ट्रीट लाइट खराब होने लगे। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश ने कहा कि लाइट मरम्मत के लिए गई है। ठीक होकर आने पर लगाई जाएगी।