{"_id":"666e00ef36711490140fb935","slug":"hi-tech-nursery-being-built-with-rs-125-crores-10-lakh-plants-will-be-ready-khalilabad-news-c-209-1-kld1003-116141-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सवा करोड़ से बन रही हाईटेक नर्सरी, 10 लाख पौधे होंगे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सवा करोड़ से बन रही हाईटेक नर्सरी, 10 लाख पौधे होंगे तैयार
Sun, 16 Jun 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र बगही में मनरेगा योजना के तहत हाईटेक नर्सरी का निर्माण कराया जा रहा है। एक करोड़ 28 लाख की लागत से बनने वाले इस नर्सरी का जून माह के अंतिम सप्ताह में ट्रायल किया जा सकता है। इस नर्सरी में प्रतिवर्ष 10 लाख सब्जी के पौधे तैयार किए जाएंगे, नर्सरी उद्यान विभाग के अंतर्गत संचालित होगा।
मनरेगा योजना के तहत जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र में बनने वाला हाईटेक नर्सरी का निर्माण अंतिम चरण में है। जिला उद्यान विभाग के मुताबिक इसी जून माह में नर्सरी का परीक्षण हो सकता है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। नर्सरी में प्रतिवर्ष 10 लाख सब्जियों के पौधे तैयार किए जा सकेंगे। नर्सरी में भिंडी, पत्ता गोभी, परवल, बोड़ा, शिमला मिर्च, आलू, प्याल, टमाटर, बैगन, मिर्ची समेत सभी सब्जियों के पौधे तैयार किए जाएंगे।
मुख्य रूप से सब्जियों की नर्सरी में फूल और फल के पौध भी लगाए जाएंगें जो किसानों काे सस्ते दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्यान विभाग के मुताबिक दो रुपया प्रति सब्जी का पौधा उपलब्ध कराया जाएगा। खास विशेषता यह है कि खराब मौसम और परिस्थतियों में भी यहां सब्जियों के पौधे तैयार मिलेंगे।
विज्ञापन
खराब मौसम में भी नर्सरी में तैयार होंगे पौधे
गर्मी में सब्जियों के पौधे पानी न मिलने के कारण सूख जाते हैं और बरसात में खराब हो जाते हैं, लेकिन बगही के कृषि विज्ञान केंद्र में बनने वाले हाईटेक नर्सरी में कोई दिक्कत नहीं होगी। मौसम कोई भी हो लेकिन सब्जियों के पौधे तैयार हो सकेंगे। नर्सरी को सर्दी, गर्मी, बरसात ऋतुओं को ध्यान रखते हुए बनाया जा रहा है।
कृषि विज्ञान केंद्र परिसर बगही में मनरेगा योजना के तहत हाईटेक नर्सरी का निर्माण कराया जा रहा है। इससे किसानों को सहूलियत होगी। नर्सरी में प्रति वर्ष सब्जियों के दस लाख पौधे तैयार किए जा सकेंगे। पौधा प्राप्त करने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बस्ती जाते थे उन्हें अपने जनपद में ही पौधा सस्ते दर पर उपलब्ध होगा। इस नर्सरी का ट्रायल इसी माह किया जा सकता है।
- समुद्र गुप्त मल्ल, जिला उद्यान अधिकारी