फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Herds of Nilgai and stray animals trampling crops, farmers worried

Sant Kabir Nagar News: फसलों को राैंद रहा नीलगायों और छुट्टा पशुओं का झूंड, किसान परेशान

Sun, 29 Dec 2024 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Herds of Nilgai and stray animals trampling crops, farmers worried
सेमरियावां क्षेत्र के सीवान में फसल को नुक्सान पहुंचातीं नीलगाय
सेमरियावां। क्षेत्र में नीलगायों का झुंड किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। नील गायों का झुंड गेंहू, मटर, सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

फसल की रक्षा के लिए किसान रतजगा करने को मजबूर हैं। जानकारी के बाद भी जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। किसानों में इस वजह से आक्रोश है।
करही, उंचहराकला, रक्शाकला, दानोकुइयां, देवरिया नासिर, देवरिया विजई, बभनी, भैंसवरिया, मीरपुर, उपधी, चोरहा, महुआरी, बुढ़ाननगर, भंगुरा, निपनिया, वासिन, भाटापारा, बाघनगर, कोहरियावां, तिनहरी माफी, दुधारा, दरियाबाद, सालेहपुर, अगया, बजहरा आदि गांवों के किसान गेहूं, मटर, सरसों की खेती करते हैं।

फसल उत्पादन से ही परिवार का भरण पोषण करते हैं। दुधारा के अब्दुल कलाम, नसीमुद्दीन, उबैदुरहमान, परवेज अख्तर, राम वृक्ष, उंचहराकला के किसान इफ्तेखार अहमद, करही के महमूद अहमद, मो. आरिफ, मीरपुर के रफीक, भैंसवरिया के अकबर अली, धरूई के अजय कुमार चौधरी व अन्य ने बताया कि नील गायों के झुंड से गेंहू, मटर सरसों की फसल का नुकसान हो रहा है। फसल नुकसान होने किसान बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन

कुछ किसान रतजगा भी कर रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से समस्या के निदान की मांग की है। ु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed