फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   helth and wellness center

सक्रिय होंगे जिले के 80 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Tue, 17 Aug 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
helth and wellness  center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को फिर सक्रिय किया जाएगा। इसके लिए निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कम्युनिटी हेल्थ अफसरों को उनकी मूल तैनाती वाले स्थलों पर कार्य लेने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है। इसके अनुपालन में सीएमओ ने कम्युनिटी हेल्थ अफसरों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया है।
जिले में 80 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर ओपीडी के साथ शुगर, उच्च रक्तचाप सहित कई बीमारियों की जांच केंद्रों पूर्व में होती रही है, लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही इन केंद्रों पर ओपीडी सहित अन्य सेवाएं रोक दी गई थी। यहां पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ अफसरों को कोविड वैक्सीनेशन में लगा दिया गया था। अब कोरोना संक्रमण के मामले काफी कम हो गए है तो एक बार फिर इन सेंटरों को सक्रिय करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर के नजदीक बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ही सामान्य बीमारियों के जांच एवं दवा उपलब्ध कराने के साथ ही शुगर, उच्च रक्त चाप, मुख, गर्भाशय एवं स्तन कैंसर की जांच हो सके। इसके साथ ही सुरक्षित प्रसव, किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार नियोजन, टीकाकरण आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इन केंद्रों पर योग से लोगों को निरोगी बनाने के लिए गतिविधियां संचालित होगी। जिला कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर संजीव कुमार सिंह ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सक्रिय होने से लोगों को उनके घर के पास ही जरूरी जांच और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। इससे सीएचसी और पीएचसी पर मरीजों की भीड़ भी कम होगी। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को सक्रिय करने के लिए सभी अधीक्षकों को पत्र भेजा गया है। जिसमें निर्देश दिए गए हैं कि सेंटरों पर कम्यूनिटी हेल्थ अफसरों को तैनात किए जाए, ताकि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सक्रिय हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed