फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Helpline number information given to women and girls

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को दी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी

Fri, 12 Dec 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 12 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Helpline number information given to women and girls
संतकबीरनगर। जनपद में बृहस्पतिवार को महिला बीट अधिकारियों ने महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सरकारी योजनाओं के संबंध में पंफलेट वितरित किए।
विज्ञापन


पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम ने विभिन्न गांवों में जाकर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिला बीट अधिकारी एवं मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के तेनुहारी दोयम व कांटे, दुधारा के पचपोखरी, बसडीला, कबरा, उजरौटीकला, महिला थाना ने समय माता मंदिर, मेंहदावल बाईपस, महुली पुलिस ने कस्बा महुली, धनघटा ने हैंसर बाजार, मेंहदावल पुलिस ने उत्तर पट्टी, नौदरी, बेलबनवा, धर्मसिंहवा पुलिस ने मेंहदूपार, अतरीनानकार व कसया में महिलाओं, बहु-बेटियों एवं बालिकाओं को एकत्रित कर चौपाल के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान एवं शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed