{"_id":"6751eb3c0c001e7fd9035e9d","slug":"heavy-vehicles-running-on-ram-janaki-marg-demand-for-installation-of-breakers-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124959-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राम जानकी मार्ग पर दौड़ रहे भारी वाहन, ब्रेकर लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राम जानकी मार्ग पर दौड़ रहे भारी वाहन, ब्रेकर लगाने की मांग
Thu, 05 Dec 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
- 70 किलोमीटर हाईवे होने से भारी वाहनों का आवागमन बढ़ा
रोसयाबाजार। राम जानकी मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को देखते हुए विभिन्न चौराहों पर ब्रेकर लगाने की मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं। राम जानकी मार्ग बस्ती जनपद के छावनी से सिकरीगंज तक लगभग 70 किलोमीटर का हाईवे होने से भारी वाहनों का आवागमन तेज हो गया है। तेज रफ्तार वाले भारी वाहनों के चपेट में आने से रामपुर से धनघटा तक मार्ग दुर्घटना में कई लोग अपनी जान गंवा बैठे।
राम जानकी मार्ग पर अभी हाल ही में रामपुर चौराहे पर खरचा में स्कूली बच्ची की मौत, पौली चौराहे पर बैंक के सामने वृद्ध की मौत, पौली चौराहे के अतरौलिया मोड़ पर वृद्ध महिला की मौत समेत 12 लोगों की जान सड़क हादसे में हो चुकी है। हादसे में प्रतिदिन लो घायल हो रहे हैं। मंगलवार को साम आठ बजे घर लौट रहे बकौली गांव के पास लालजी अग्रहरी की मार्ग दुर्घटना में चोट लगने से हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। जिसे लेकर क्षेत्र के कपिल देव कनौजिया, उदयराज अग्रहरी, चंद्रप्रकाश तिवारी, पप्पू तिवारी, टिल्लू बाबा, नरसिंह प्रजापति, अशोक प्रजापति, कुलदीप चौहान, मुकेश यादव सहित कई लोगों ने क्षेत्र के मुख्य चौराहों पर एक-एक ब्रेकर लगाने की जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है, जिससे चौराहों पर होने वाली भीड़ भारी वाहनों के दुर्घटना से बच सके।