{"_id":"63236b161a5b631b6a29a090","slug":"heavy-rainfall-in-santkabirnagar-khalilabad-news-gkp4506267103","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant kabir Nagar: बारिश से धान उत्पादक किसानों को राहत, जलभराव से शहरियों पर आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant kabir Nagar: बारिश से धान उत्पादक किसानों को राहत, जलभराव से शहरियों पर आफत
Fri, 16 Sep 2022 10:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:26 AM IST
सार
लगातार हुई बारिश के कारण खलीलाबाद सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खलीलाबाद कस्बे के मड़या, तितौवा, जिला अस्पताल परिसर, अंसार टोला, बंजरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव हुआ है। इससे नगर पालिका प्रशासन के जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
धनघटा तहसील क्षेत्र के उमरिया बाजार से अशरफ पुर मार्ग पर आशापुर चौराहे पर भरा पानी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में पिछले करीब 24 घंटे में 52 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सीजन के अंतिम सत्र में हुई जोरदार बारिश से धान उत्पादक किसानों को काफी राहत मिली है। वहीं गन्ना और सब्जी उत्पादक किसानों को नुकसान होने की आशंका है। उधर, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जन निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं, कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ा गई है।
मंगलवार शाम से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जो बृहस्पतिवार की सुबह तक जारी रही। बारिश से सबसे अधिक खुशी किसानों को मिली है। इस सीजन में काफी कम बारिश होने से धान की फसल प्रभावित हुई है। तमाम किसानों की धान की फसल बर्बाद हो चुकी है। ऐसे में शासन के निर्देेश पर सूखे का आकलन चल रहा है, लेकिन जिन किसानों ने किसी तरह सिंचाई कर फसल बचा ली है, उन्हें बारिश से राहत मिली है। दूसरी तरफ, पौली सहित विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और तेज हवा के चलते गन्ने की फसल गिर गई है, जिससे नुकसान होने की आशंका है। सब्जी की खेती को भी नुकसान हो सकता है।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, धान की फसल को बड़ी राहत मिली है। हालांकि तेज हवा चलने से गन्ने की फसल गिर गई है। भरवा मिर्ची की रोपाई करने वाले किसानों का कहना है कि खेत में पानी भर जाने से लगाए गए पौधे बेकार हो जाएंगे। किसान राम दवल, प्रदीप कुमार, सुरेश चंद्र, चंदन आदि का कहना है कि बारिश से केवल धान की फसल को फायदा है। अन्य फसल को नुकसान होगा। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि धान की जो फसल सूखने से बच गई है, उसे फायदा होगा। सब्जी की खेती करने वाले किसानों को खेत से पानी निकाल देना चाहिए।

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव से समस्या
लगातार हुई बारिश के कारण खलीलाबाद सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खलीलाबाद कस्बे के मड़या, तितौवा, जिला अस्पताल परिसर, अंसार टोला, बंजरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव हुआ है। इससे नगर पालिका प्रशासन के जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है।
धनघटा के उमरिया बाजार मार्ग, अशरफपुर मार्ग, डेवरी मार्ग पर जलभराव होने से आना-जाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण रामप्रकाश, अजय कुमार यादव, अजय पांडेय, बृजेंद्र कुमार, भोला प्रसाद आदि का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही स्थिति सेमरियावां, बखिरा, मेंहदावल आदि क्षेत्रों में भी है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि जलनिकासी के लिए व्यवस्था की जा रही है।
विद्युत आपूर्ति लड़खड़ाई
लगातार बारिश और तेज हवा के कारण विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई है। करीब चार सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक बाधित रही। इस कारण उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारना पड़ा। खलीलाबाद क्षेत्र के गड़सरपार, सेमरी, निचौरा, बरईपार पैठान, सहसरावमाफी, केरमुआ, चकदही आदि क्षेत्रों में बुधवार रात करीब 12 बजे बिजली गुल हुई तो बृहस्पतिवार को दिन में 12 बजे के करीब बहाल हो सकी। विद्युत सब स्टेशन मुखलिसपुर से जुड़े कई गांव की विद्युत सप्लाई भी बाधित रही। विद्युत वितरण निगम के जेई अजय कुमार का कहना है कि कई जगह पोल गिर गए हैं, जिन्हें ठीक करके विद्युत आपूर्ति शुरू करने की कोशिश की जा रही है। देर शाम तक उम्मीद है कि विद्युत सप्लाई शुरू हो जाएगी।

शहर के मड़या मोहल्ले में बारिश से स्ड़क पर भरा पानी।संवाद- फोटो : KHALILABAD