{"_id":"6679d50d8c46722b350ff817","slug":"heavy-rain-relief-from-heattrouble-due-to-waterlogging-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-116587-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश : गर्मी से राहत...जलभराव से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश : गर्मी से राहत...जलभराव से आफत
Tue, 25 Jun 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
- सोमवार की दोपहर में मौसम का मिजाज बदला
- गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक, अंसार टोला आदि इलाकों में भरा पानी
- लोगों का घरों से निकला मुश्किल
- जलनिकासी के लिए जूझते रहे सफाईकर्मी
संतकबीरनगर। उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर में भारी जलभराव से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया। मोहल्लों और सड़क की पटरियों पर पानी लग जाने से आम लोगों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के बाद नगर पालिका प्रशासन की जल निकासी की व्यवस्था की पोल खुल गई। सफाई कर्मियों को जल निकासी के लिए मशक्कत करनी पड़ा।
सोमवार की सुबह निकली तेज धूप से लोग बेहाल रहे। इस बीच अचानक मौसम का मिजाज बदला और बादल छा गए। दोपहर बाद करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली, लेकिन दूसरी तरफ शहरवासियों की मुसीबत बढ़ गई। जगह-जगह सड़क की पटरियों व मोहल्लों में पानी भर गया।
शहर के गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहे से लेकर आजाद चौक, अंसार टोला, बरई टोला, तितौवा, बरदहिया बाजार आदि इलाकों में भारी जलभराव से यहां के लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इससे दुकानदार खासे परेशान रहे। दुकानों के सामने जलभराव होने से ग्राहक भी दुकानों तक पहुंचने से कतराते रहे। गोला बाजार निवासी संजय कुमार, शिव कुमार आदि ने कहा कि बारिश से जलभराव हो गया, जिसके कारण दिक्कतें झेलनी पड़ीं। पालिका प्रशासन को नालों की सफाई कराना चाहिए।
विज्ञापन
पालिका प्रशासन की सुस्ती से बढ़ी परेशानी
नगर पालिका प्रशासन ने यदि पहले ही नालों की सफाई के साथ नालों को एक-दूसरे से जाेड़ दिया होता तो शहरवासियों को जलभराव से नहीं जूझना पड़ता। हालांकि बारिश के बाद सफाईकर्मी जल निकासी के लिए मशक्कत करते नजर आए। दूसरी तरफ शहर के विधियानी से खुदवा तक बनने वाला नाला अधूरा पड़ा है। अंडरग्राउंड नालों से भी जोड़ने का कार्य नहीं हो सका है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
जहां भी जलभराव हुआ है, वहां सफाईकर्मियों को लगाया गया है। साथ ही अधूरे नालों को जल्द पूर्ण कराया जाएगा।इसके अलावा नालों को एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य होगा, ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद