{"_id":"64fa17285b107964180264d4","slug":"heavy-rain-in-dhanghata-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-2582-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धनघटा में हुई झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धनघटा में हुई झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से राहत
Fri, 08 Sep 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बृहस्पतिवार के शाम धनघटा क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से फसलों को फायदा हुआ है। वहींं लोगों को उमस गर्मी से राहत मिली है।
इससे पहले रविवार की रात तेज हवा के बीच हुई बारिश से मुरझाई फसलों में हरियाली आ गई है। उसके बाद लगातार चार दिनों तक बारिश नहीं हुई। ऐसे में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। बृहस्पतिवार को शाम करीब पांच से छह बजे तक झमाझम बारिश होने से एक बार फिर किसानों के चेहरे पर खुशहाली छा गई है।
किसान रामदौड़, राधेश्याम, परशुराम चौधरी, रामचरन, जयकरन आदि का कहना है कि मौसम ने जरूरत के मुताबिक किसानों का साथ दिया है। आगे भी इसी तरह का मौसम हुआ तो धान की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार के शाम हुई बारिश से कहीं-कहीं खेतों में पानी लग गया, जिससे कुछ दिन राहत की उम्मीद है।