फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   heavy fog in santkabirnagar

कोहरे व ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त, लोग बेहाल

Sat, 19 Dec 2020 09:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
heavy fog in santkabirnagar
सुबह से पड़ रहे कुहासे के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी पेरशानी हुई। - फोटो : KHALILABAD
कोहरे व ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त, लोग बेहाल
विज्ञापन

- घर में दुबके रहे लोग, वाहनों की रफ्तार पड़ी धीमी
- जहां दिखा अलाव वहीं ठहर गए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को घने कोहरे व ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग घरों में ही दुबके रहे। वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। जो लोग बाहर निकले वह लोग खुद को गर्म रखने के लिए जहां अलाव दिखा वहीं ठहर गए।
शनिवार की सुबह काफी कोहरा रहा। स्थिति यह रही कुछ दूरी पर ही दिखाई नहीं पड़ रहा था। हाइवे हो गया फिर अन्य मार्ग लोग लाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर हुए। यह स्थिति दिन में 11 बजे तक बनी रही। इसके साथ ही ठंड का भी असर रहा। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। लोग घरों में ही कैद रहे। जिन लोगों को जरूरी काम रहा वह ही घरों से निकले, लेकिन वह भी रास्ते में जहां अलाव जलता दिखाई दिया वहां ठहर कर आग तापते नजर आए। कुछ लोग चाय की दुकान पर घंटों जमे रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए कोहरा व ठंड कम हुआ, लेकिन शाम होते ही फिर कोहरा व ठंड का प्रकोप शुरू हो गया। जिससे शाम होते ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई।
विज्ञापन

एडीएम ने लिया जायजा
कोहरा व ठंड को देखते हुए एडीएम मनोज सिंह ने शुक्रवार की देर रात कस्बे में घूमकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेंहदावल बाईपास स्थित रैन बसेरा को भी देखा। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति रात में फुटपाथ पर सोते नहीं दिखना चाहिए। ऐसे लोगों को रैन बसेरा में रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव जलवाने की मांग
लोहरैया। धनघटा थाना क्षेत्र के लोहरैया चौराहे पर लोगों ने अलाव जलवाने की मांग की। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप राय, पूर्व अध्यक्ष रणविजय सिंह, दुर्गा राय, धर्मेंद्र पांडेय, दिनेश राय, श्रीराम यादव, अभिमन्यु सिंह, मनोज विश्वकर्मा, अनिल चौधरी, राजू गौड़, अवधेश गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, सौरभ शुक्ला, आदि ने कहा कि चौराहे से होकर बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं लेकिन अलाव न जलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed