फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Heated altercation between BDO and village head

Sant Kabir Nagar News: बीडीओ व ग्राम प्रधान के बीच तीखी नोक-झोंक

Wed, 24 Jul 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 24 Jul 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Heated altercation between BDO and village head
- सेमरियावां ब्लाॅक सभागार ग्राम प्रधानों, सचिवों व रोजगार सेवकों की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को ग्राम प्रधानों, सचिवों व रोजगार सेवकों की बीडीओ की ओर से आयोजित बैठक के शुरूआत में ही बीडीओ के साथ प्रधान संघ अध्यक्ष समेत ग्राम प्रधानों के बीच तीखी नोक-झोंक एवं बहस हो गई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। फिर ग्राम सचिवों व कुछ प्रधानों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उसके बाद ब्लाॅक सभागार को अंदर से बंद करके बैठक हुई। बीडीओ व ग्राम प्रधानों के साथ नोंक-झोंक व बहस सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो गई।

मंगलवार को ब्लाॅक सभागार में खंड विकास अधिकारी के पहुंचने के पहले ब्लाॅक प्रधान संघ अध्यक्ष इनामुल्लाह कुरैशी ग्राम प्रधानों की समस्या व ब्लाॅक में फैले भ्रष्टाचार को लेकर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान बीडीओ विजय कुमार सिंह ब्लाॅक सभागार में ग्राम सचिवों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान बीडीओ ने सख्त लहजे में ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष इनामुल्लाह कुरैशी से बैठ जाने को कहा। ग्राम प्रधान को बीडीओ को नागवार गुजरी। बहस होने लगीं। फिर बीडीओ ने कहा कि यह आप के बुलावे पर बैठक नहीं है और आप बाहर चले जाईए। जिस पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद प्रधान ब्लाॅक सभागार से जाने लगे। फिर कुछ ग्राम प्रधान व ग्राम सचिवों के हस्तक्षेप से प्रधान बैठ गए। इसके बाद बैठक मनरेगा, आवास, अमृत सरोवर, बाउंड्री वाल, खेल मैदान आदि शासकीय कार्यों को लेकर बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार

ब्लाॅक के ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष इनामुल्लाह कुरैशी का अपने ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक से कुछ विवाद है। जिसे लेकर वह संगठन के साथ जोड़ना चाहते हैं, जबकि वह उनका निजी मामला है। यह बैठक समीक्षा के लिए बुलाई गई, जिसमें शासकीय कार्यों की प्रगति समीक्षा कर जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिए गए।


- विजय कुमार सिंह, बीडीओ सेमरियावां

वह ब्लाॅक में व्याप्त भ्रष्टाचार व ग्राम प्रधान की समस्या को लेकर प्रधानों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान बीडीओ भड़क गए, सख्त लहजे में बैठ जाने को कहा। इसके बाद नोक-झोंक होने लगी। ग्राम प्रधान की समस्याओं व भ्रष्टाचार को लेकर आगे भी लड़ाई जारी रहेगी। किसी की धमकी से दबने वाले नहीं हैं। सभी प्रधान एक साथ हैं। पंचायत सहायक का कोई मामला ही नहीं था।
- मोहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी, अध्यक्ष प्रधान संघ, सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed