फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   heart patient seven boys will be done free mediation

हृदय रोग से ग्रसित सात बच्चों का होगा इलाज

Mon, 19 Aug 2019 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
heart patient seven boys will be done free mediation
सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ हरगोविन्द सिंह के साथ हृदय रोग के शिकार बच्चे व उनके परिजन तथा चिकित्स - फोटो : KHALILABAD
हृदय रोग से ग्रसित सात बच्चों का होगा इलाज
विज्ञापन

- जांच के लिए परिजनों के साथ केजीएमसी लखनऊ भेजे गए बच्चे
- गहन जांच के बाद होगा मुफ्त इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले में चल रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों द्वारा खोजे गए हृदय रोग से ग्रसित सात बच्चों का मुफ्त में इलाज होगा। जरूरत पड़ी तो बच्चों के हृदय की सर्जरी देश के प्रख्यात अस्पतालों में होगी। प्रारंभिक जांच के बाद इन बच्चों को दो लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के जरिए परिजनों के साथ लखनऊ भेजा गया। लखनऊ में इनकी विधिवत जांच होगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार इलाज शुरू होगा।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम समन्वयक पिंटू कुमार ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सभी नौ ब्लॉकों में दो-दो टीमें काम कर रही हैं। इन 18 टीमों में से खलीलाबाद ब्लॉक की टीम ने एक, मेंहदावल ब्लॉक की टीम ने एक, सांथा ब्लॉक की टीम ने दो तथा नाथनगर ब्लॉक की टीम ने तीन ऐसे बच्चों को खोजा है जो हृदय रोग से पीड़ित हैं। इन सात हृदय रोगी बच्चों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। परंतु सभी को गहन चिकित्सा की जरूरत है। इसे देखते हुए स्थानीय चिकित्सकों ने सभी सात बच्चों को किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। रेफर करने के बाद राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अफसर तथा अपर सीएमओ आरसीएच डॉ. मोहन झा व सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह के निर्देशन में इन बच्चों को सोमवार को लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाली दो एंबुलेंस से परिजनों के साथ लखनऊ भेजा गया। इस दौरान जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके सिन्हा, डॉ. रचना यादव, डॉ. आशुतोष, डॉ. मकीन, ज्योति शर्मा, छाया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
इन सात हृदय रोगी बच्चों को भेजा गया लखनऊ
-------
विक्रम पु्त्र बबलू (7 वर्ष) निवासी भेड़िया उर्फ बकरिया, ब्लाक खलीलाबाद। बबली पुत्री राजू (8 वर्ष) निवासी खजुरी, ब्लाक सांथा। इस्माइल पुत्र मरगूब अली (13 वर्ष) निवासी राजेडीहा, ब्लाक सांथा। सत्यप्रकाश पुत्र विजय पांडेय (9 वर्ष) निवासी ददरी हरदो, ब्लाक नाथनगर। श्रेयांशु पुत्र सुग्रीव (4 वर्ष 3 माह) निवासी मोलनापुर, ब्लाक नाथनगर। अंतिमा पुत्री धर्मेंद्र (7 वर्ष) निवासी मोहबरा, ब्लाक नाथनगर। राजमन पुत्र उदयराज (6 वर्ष) निवासी भैंसा माफी, ब्लाक मेंहदावल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed