{"_id":"633878759ebbd02bd2181baf","slug":"health-team-inspect-to-child-khalilabad-news-gkp45249817","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य टीम ने बच्चों के घर पहुंचकर ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य टीम ने बच्चों के घर पहुंचकर ली जानकारी
विज्ञापन
नेदुला के पास बच्चो में बीमारी की जांच करते चिकित्सक।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य टीम ने बच्चों के घर पहुंचकर ली जानकारी
- सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में बच्चों के बीमार होने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में बच्चों के शरीर पर दाना निकलने के मामलें में स्वास्थ्य टीम एक-एक कर बच्चों के घर पर गई और उनके स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान किसी भी बच्चे में मंकी पाक्स के लक्षण नहीं मिले।
सीएमओ के निर्देश पर जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम नेदुआ, टीचर्स कॉलोनी समेत अन्य जगहों पर बच्चों के घरों पर जाकर स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इसमें किसी भी बच्चो में मंकी पाक्स के लक्षण नहीं मिले हैं। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि कोई भी बच्चा बाहर या विदेश की यात्रा नहीं किया है। पूर्वोत्तर राज्यों से भी इनका कोई वास्ता नहीं है। कुछ बच्चों में चर्म रोग की समस्या आई है। जिनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। बच्चों में जो दाना निकला है वह वायरल संक्रमण से है। यह एक प्रकार की एलर्जी है। बच्चों को दवा भी दिया गया है। इन बच्चों में मंकी पाक्स का लक्षण नहीं है।