फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Health team conducting health checkup of girl students at Kasturba Vidyalaya Khalilabad

Sant Kabir Nagar News: बुखार व उल्टी-खांसी की चपेट में कस्तूरबा विद्यालय की 21 छात्राएं

Mon, 25 Aug 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 25 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Health team conducting health checkup of girl students at Kasturba Vidyalaya Khalilabad
कस्तूरबा विद्यालय खलीलाबाद में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करती स्वास्थ्य टीम
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद की 21 छात्राएं बीमार हो गई हैं। इन्हें वायरल, खांसी, उल्टी आदि हो रही है। सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की आरबीएस की टीम विद्यालय पहुंची और एक-एक कर छात्राओं का परीक्षण किया। उन्हें दवा दी और एहतियात बरतने की सलाह दी। इसके साथ ही गरमागरम भोजन दिए जाने के लिए वार्डन को कहा।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में करीब 100 छात्राओं का नामांकन है। 23 अगस्त को इस विद्यालय की 10 छात्राएं बीमार हुई थीं। वह सीएचसी खलीलाबाद में आकर इलाज कराई। सोमवार को फिर कई छात्राओं के बीमार होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की आरबीएस की टीम डॉ. रचना यादव के नेतृत्व में विद्यालय पहुंची। वहां पर कुल 21 छात्राएं बीमार मिलीं।
विज्ञापन

यह सभी वायरल, उल्टी, छाला, पेट दर्द से ग्रसित थीं। टीम ने एक-एक कर उनका इलाज किया और दवा दी। बीमार होने वाली छात्राओं में नंदिनी, जानकी, पायल, अंशिका, अनन्या, रूचि, निशा, शालिनी, वैष्णवी, रोशनी, सुंदरी, खुशी समेत अन्य छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रचना यादव ने बताया कि छात्राओं में वायरल फीवर का प्रकोप है। इनका परीक्षण किया गया और दवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed