Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   health problem

Sant Kabir Nagar News: तेज बुखार से महिला की मौत, तीन रेफर, छह बच्चे भर्ती

Tue, 20 Jun 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 20 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
health problem
जिलाअस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चे।संवाद
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार की देर रात एक महिला की तेज बुखार से मौत हो गई। इसके साथ ही तीन अन्य मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके अलावा पीआईसीयू में छह बच्चे तेज बुखार और उल्टी दस्त से पीड़ित होकर भर्ती हुए हैं। जिले में 48 घंटे में तेज बुखार से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। चिकित्सकों ने धूप से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सेमरियावां क्षेत्र की 62 वर्षीय महिला को लेकर परिजन आए। परिजनों के अनुसार महिला को तेज बुखार था। कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन महिला को लेकर घर चले गए। इसके अलावा मंगलवार को तेज बुखार से पीड़ित तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मंगलवार को अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में तेज बुखार और उल्टी दस्त से पीड़ित छह बच्चों को भर्ती कराया गया है। पहले से 15 बच्चों का इलाज चल रहा है, जिससे पीआईसीयू वार्ड के बाहर परिजनों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित बच्चे भर्ती हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। बच्चों को धूप से बचाएं और पानी खूब पिलाएं। दिक्कत होने पर चिकित्सक की सलाह जरूर लें। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि लोग पानी का खूब पिएं। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतें। धूप में निकलने से बचें। अगर जरूरत है तो छाता या गमछा बांध कर ही निकलें। धूप से आने के बाद तत्काल ठंडे पानी का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
घंटों लाइन में लगने के बाद मिल रही दवा
जिला अस्पताल की ओपीडी में पर्ची कटवाने की भीड़ लग रही है। दो काउंटर होने की वजह से पर्ची लगभग 1400 के करीब प्रतिदिन काटी जा रही है, जिससे मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। यही हाल दवा काउंटर का भी है। जहां दवा लेने के लिए लाइन लग रही है। घंटों लाइन में लगने के बाद ही दवा मिल रही है। मंगलवार को दवा लेने आए सुमेर, जगदीश ने बताया कि आधे घंटे तक लाइन में लगे हैं, तब दवा मिली है। यह हाल अन्य लोगों का भी रहा।

00000000000000000
अस्पताल में जो भी मरीज आ रहे हैं, उनको बेहतर इलाज दिया जा रहा है। जरूरत होने पर ही रेफर किया जाता है। रात में एक बीमार महिला आई थी, जिसकी मौत हो गई। हीट स्ट्रोक से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है।
-डॉ. महेश प्रसाद, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed