फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Health department alert regarding swine flu, department busy in preparation

Sant Kabir Nagar News: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, तैयारी में जुटा विभाग

Tue, 17 Sep 2024 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Health department alert regarding swine flu, department busy in preparation
जिला अस्पताल की फोटो।संवाद
- जांच के लिए किट आदि की व्यवस्था उपलब्ध, लक्षण मिलने पर होगी मरीजों की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आगरा समेत कई जिलों में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही किट आदि तैयार की गई है। जरूरत के अनुसार वार्ड बनाया जाएगा। मरीजों में लक्षण मिलने पर जांच कराई जाएगी।
जिले में इस समय इंफ्लूएंजा, डेंगू, वायरल आदि बीमारियों का प्रकोप है। इस बीच प्रदेश में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश के कई जिलों में मरीज मिलने के बाद सतर्कता बढ़ाई जा रही है। इस समय जिले में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार एवं सांस लेने की समस्या से लोग पीड़ित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में आने वाले 60 से 70 प्रतिशत तक मरीजों में ऐसे लक्षण मिल रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद जिला अस्पताल में लक्षण वाले मरीजों की जांच के लिए चिकित्सकों को निर्देश जारी किए गए हैं।
000000000000000
स्वाइन फ्लू के लक्षण
-खांसी, सर्दी, जुकाम व नाक बहना।
-सांस लेने में तकलीफ होना।
-कमजोरी, बेचैनी व चिड़चिड़ापन महसूस होना।
-आलस आना, बेहोश हो जाना अथवा ठीक से खड़े न हो पाना।
-लंबे समय तक तेज बुखार।
-सीने, गले अथवा पेट में दर्द होना।
-गले में खराश या उल्टी-दस्त की शिकायत।
-भूख न लगना, कफ बनना।
- भ्रम की स्थिति उत्पन्न होना।
000000000000
सावधानी
-छींकते समय टिस्यू पेपर से नाक को ढकें और फिर उस पेपर को सावधानी से नष्ट कर दें।
-अपने हाथों को लगातार साबुन से धोते रहें। घर, ऑफिस के दरवाजों के हैंडल, कीबोर्ड, मेज आदि साफ करते रहें।
-यदि आपको जुकाम के लक्षण दिखाई दें तो घर से बाहर न जाएं और दूसरों के नजदीक न जाएं।
-बुखार ठीक होने के 24 घंटे बाद तक घर पर रहें। लगातार पानी पीते रहें ताकि डिहाइड्रेशन न हो।
-मास्क जरूर पहनें, यह प्रदूषण से बचाव में भी कारगर हैं।
000000000000
स्वाइन फ्लू के मरीजों की निगरानी की जा रही है। वैसे अभी जिले में इस तरह का कोई मामला नहीं मिला है। जांच के लिए किट आदि उपलब्ध है। जरूरत पड़ी तो वार्ड तैयार कराया जाएगा। इसको लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed