{"_id":"6650eb00b0b2848dee01f273","slug":"health-department-alert-medicine-kits-delivered-to-1400-booths-khalilabad-news-c-209-1-kld1003-114990-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 1400 बूथों पर पहुंचाई गई दवा किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 1400 बूथों पर पहुंचाई गई दवा किट
Sat, 25 May 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 25 May 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
- मतदान के समय डाॅक्टर, नर्सेज और स्वास्थ्यकर्मी रहेंगे सतर्क
- स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त दवा और ओआरएस उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। मतदान के समय जिला अस्पताल समेत जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डाॅक्टर, नर्सेज और पैरामेडिकल स्टाॅफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान वाले बूथों पर दवा की 1400 किट और ओआरएस पहुंचाई गई है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में दवा और ओआरएस स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है।
सीएमएस डॉ. भवनाथ पाण्डेय ने बताया कि मतदान के दिन जिला अस्पताल में किसी को अवकाश नहीं दिया गया है। चिकित्सक, नर्सेज और स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात रहने के लिए कहा गया है। डाॅक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मतदान करके ड्यूटी पर आएंगे या ड्यूटी करने के बाद मतदान करेंगे। इमरजेंसी में भी चिकित्सक दवा और पैरामेडिकल हर स्थिति के लिए तैनात रहेंगे। किसी भी मरीज को कोई दिक्कत नहीं होगी। ब्लड बैंक में भी खून की उपलब्धता है।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद, मेंहदावल, सांथा, बघौली, हैंसर समेत सभी सीएचसी और पीएचसी के चिकित्सकों को मतदान के समय सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सक डॉ. वरूणेश दूबे, डॉ. इन्द्रदेव गौतम, डॉ. उमर हजमत अंसारी, डॉ. स्वेतांक सिंह, डॉ. रमेश सोनकर, डॉ. मनीष पाण्डेय समेत अन्य चिकित्सकों को मतदान के समय डयूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों को मतदान बूथों के लिए दवा की 1400 किट दी गई है। जिसमें बुखार, पेटदर्द, सिरदर्द, लू लगने, उल्टी-दस्त आदि की दवाएं हैं। सभी स्वास्थ्य केन्द्र पर दवा और ओआरएस पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। किसी भी मरीज को दिक्कत नहीं होगी। स्वास्थ्य केंद्रों पर डाॅक्टर और कर्मी की तैनात है।
- डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ