{"_id":"62f934bb9ea2bb66fc31cdeb","slug":"health-checkup-of-1035-patients-got-free-medicine-khalilabad-news-gkp44712071","type":"story","status":"publish","title_hn":"1035 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, मिली नि:शुल्क दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1035 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, मिली नि:शुल्क दवा
विज्ञापन
जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
- फोटो : KHALILABAD
1035 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, मिली नि:शुल्क दवा
- कोविड हेल्प डेस्क में आए 905 मरीजों में 147 की आरटीपीसीआर जांच हुई
संतकबीरनगर। रविवार को जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस मेले में 1035 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई और उन्हे दवाइयां भी दी गईं। कोविड हेल्प डेस्क में कुल 898 लोग आए जिनमें से 110 की आरटीपीसीआर जांच की गई।
सीएमओ डॉ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि जिले के 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। मेले में कुल 1035 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है। जिसमें 387 पुरुष, 495 महिला और 153 बच्चे शामिल हैं। उन्हें नि:शुल्क दवा दी गई है।