फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   health camp orgainse in 22 centre

Sant Kabir Nagar News: शुगर, बीपी, पेट दर्द के सर्वाधिक मरीज पहुंचे

Sun, 29 Jan 2023 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
health camp orgainse in 22 centre
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काशीराम आवास में आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में मरीजों को दवा ? - फोटो : KHALILABAD
शुगर, बीपी, पेट दर्द के सर्वाधिक मरीज पहुंचे
विज्ञापन

- जिले की 22 स्वास्थ्य केंद्राें पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 945 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई और उन्हे दवाइयां भी दी गईं। इसमे सबसे ज्यादा ब्लड प्रेशर, हार्ट, चर्मरोग, खासी, शुगर, पेट दर्द आदि के मरीज आए। इसके साथ ही कोविड हेल्प डेस्क में कुल 802 लोग आए जिनमें से 62 की आरटीपीसीआर जांच की गई।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जिले के 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में खांसी, सर्दी जुकाम, पेट दर्द, शरीर दर्द, शुगर, बीपी आदि के मरीज सर्वाधित थे। मेले में कुल 945 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है। जिसमे 352 पुरूष, 458 महिला और 135 बच्चे शामिल है। इन मरीजों में चार लोग बुखार से पीड़ित मिले हैं। इन सभी को ब्लड जांच के लिए संबंधित अस्पतालों पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed