फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Heads bowed in prostration and prayers were offered for peace

Sant Kabir Nagar News: सजदे में झूके सिर, अमन-शांति की मांगी दुआ

Tue, 01 Apr 2025 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Heads bowed in prostration and prayers were offered for peace
मोतीनगर ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते रोजेदार।
संतकबीरनगर। जिले भर में सोमवार को ईद का जश्न मनाया गया। सुबह सभी ईदगाहों व मस्जिदाें में नमाज पढ़कर अमन और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

शहर के मोतीनगर ईदगाह में नमाज पढ़ी गई। सड़कों पर सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मोतीनगर ईदगाह से नमाज पढ़कर निकले लोगों से नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, सपा के प्रदेश सचिव लोरिक यादव, अब्दुल्लाह खां, शेषनाथ यादव, रामदरश यादव, वसीम अहमद आदि ने मिलकर बधाई दी। अंसार टोला के पास मेला लगा था। सेमरियावां प्रतिनिधि के विभिन्न गांवों में ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। लोगों ने अल्लाह की बारगाह में मुल्क की खुशहाली व अमन-चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

रमजान उल मुबारक का 29वां रोजा पूरा होने के बाद रविवार को ईद का चांद नजर आया। सोमवार को ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे रमजान रोजा रहकर लोग अल्ल्लाह की इबादत में जुटे रहे। सोमवार को बच्चे, बुजुर्ग व जवान सुबह उठते ही ईद की तैयारी में जुट गए। सुबह ही नए कपड़े कपड़े पहनकर व इत्र लगाकर बड़े बुजुर्ग, जवान और बच्चे के ईदगाहों की तरफ जाने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने ईद की दो रकात नमाज अदा की। सभी मस्जिदें नमाजियों से भरी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरियावां, दुधारा, बाघनगर, उसरा शहीद, करही, दानोकुइयां, देवरिया नासिर, उंचहराकला, सालेहपुर, छपिया छितौना, लोहरौली, कोहरियावां, अगया, तिलजा, बजहरा, बिगरा मीर, सेहुड़ा, दरियाबाद, पिपरा गोविंद, परसा शेख आदि स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई। करही गांव की सबसे बड़ी ईदगाह में करही, उपधी, चोरहा, करमाखान, भैसवरिया, पिड़वा, कानपारा, मीरपुर आदि गांव के लोगों ने नमाज अदा की। जामा मस्जिद सेमरियावां में मौलाना मोहम्मद अरशद ने नमाज पढ़ाई और दुआएं मांगी।
0000000000
ईद खुशी का पर्व:मौलाना मतीउल्लाह
सेमरियावांं। करही के मौलाना मौलाना मतीउल्लाह कासमी ने बताया कि ईद खुशी का पर्व है। रोजेदारों को खुदा की तरफ से एक तोहफा व इनाम का दिन है। यह नेकी बटोरने, दान बांटने वाले अमीर गरीब के लिए एक समान है। सेमरियावां जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मो. अरशद कासमी, मदरसा के प्राचार्य मौलाना मो. मुनीर नदवी, गुफरान अहमद नदवी, फूजेल अहमद नदवी और जफीर अली करखी ने ईद के मौके पर लोगों का आह्वान किया की पवित्र माहे रमजान की तरह साल के अन्य महीनों में भी अल्लाह और उसके रसूल के हुक्म पर जिंदगी गुजारें।
0000000

जन प्रतिनिधियों ने दी बधाई
सेमरियावां। विभिन्न गांवों व चौराहों पर जनप्रतिनिधि ने ईद उल फितर की मुबारकबाद पेश की। इस दौरान अमन-चैन के साथ ईद का त्योहार मनाने की अपील की। सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाथी नजीर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महताब आलम लड्डू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद, एआरसी पीजी डिग्री काॅलेज के प्रबंधक शमशेर अहमद आदि ने गांव-गांव जाकर लोगों को मुबारकबाद दी।

000000

चांद रात से ही सोशल मीडिया पर बधाई का सिलसिला जारी

सेमरियावां। पवित्र माह रमजान का 29वां रोजा मुकम्मल होते ही चांद का दीदार हुआ। चांद रात से ही सोशल मीडिया पर युवा वर्ग काफी सक्रिय रहा। घर परिवार के लोग भी घर से दूर रह रहे पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के माध्यम से मुबारकबाद व दुआएं देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed