फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Headmaster suspended for sending school expenses to his wife's account

Sant Kabir Nagar News: पत्नी के खाते में भेज दी विद्यालय के खर्च की रकम, हेडमास्टर निलंबित

Wed, 02 Apr 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 02 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended for sending school expenses to his wife's account
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय सरौली चहारुम में तैनात हेडमास्टर ने विद्यालय में खर्च के लिए आई हुई रकम को अपनी पत्नी के व्यक्तिगत खाते में भेजवा दिया।
विज्ञापन

इसकी जब जांच हुई तो मामला प्रकाश में आया। पिछले साल खर्च की गई रकम का भी कोई बिल बाउचर नहीं मिला। बीएसए ने हेडमास्टर को निलंबित करते हुए बीईओ नाथनगर को इसकी जांच सौंपी है।बीईओ खलीलाबाद जनार्दन यादव ने 30 नवंबर 2024 को प्राथमिक विद्यालय सरौली चहारूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां विद्यालय में प्रबंध समिति का गठन नहीं किया गया था। विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजी गई रकम की जांच हुई तो पता चला कि विभाग के जरिए भेजी गई रकम को प्रधानाध्यापक ने पत्नी के व्यक्तिगत खाते में भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने जब जांच की तो पाया कि 19 मार्च 2024 को पत्नी के खाते में 15723 रुपये, 21 मार्च 2024 को 25150 रुपये कुल 40,873 रुपये पत्नी के खाते में भेजा जाना पाया।
इसके साथ ही पिछले साल प्रबंध समिति के खाते में भेजी गई रकम 11 हजार रुपये कोई भी बिल बाउचर नहीं दिखाया गया। इसके बाद प्रधानाध्यापक शिव कुमार धर दुबे को 20 दिसंबर 2024 को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया लेकिन उन्होंने अपना स्पष्टीकरण बीईओ को उपलब्ध नहीं कराया। बीईओ ने अपनी रिपोर्ट बीएसए को भेजी। जिसमे लिखा है कि प्रधानाध्यापक शिव कुमार धर दुबे के जरिए धनराशि के उपयोग में अनियमितता की गई है।

उच्चाधिकारियों के आदेश का अनुपालन नहीं किया है। यह अनियमितता और गबन की श्रेणी में आता है। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने तत्काल प्रभाव से हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। उन्हें प्राथमिक विद्यालय टुंगपार से संबंद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed