फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Head and block workers scramble

प्रधान और ब्लॉक कर्मी में हाथापाई

Fri, 03 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 03 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Head and block workers scramble
ज्ञापन देते लोग।  - फोटो : अमर उजाला
 ब्लॉक कार्यालय पर शुक्रवार को वृद्धा पेंशन की एक फाइल की जानकारी लेने गए ग्राम प्रधान और ब्लॉक पर तैनात सहायक लेखाकार के बीच कुछ कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। स्थिति बिगड़ते देख आस-पास मौजूद लोगों ने बीच बचाव करके मामले को शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। 
विज्ञापन

 ग्राम पंचायत जातेडीहा दुबौलिया के ग्राम प्रधान नसीमुद्दीन ने गांव के कुछ लोगों के वृद्धा पेंशन का फार्म ब्लॉक पर तैनात उर्दू बाबू अब्दुल जलील के पास जमा किया था। शुक्रवार को उसी फार्म की जानकारी लेने वह ब्लॉक कार्यालय पर पहुंचे तो पता चला कि अब्दुल जलील बीमारी की वजह से कई दिनों से अवकाश पर हैं। प्रधान ने अपनी फाइल के संबंध में सहायक लेखाकार रामबेलास से पूछताछ शुरु किया। उसी दौरान दोनो लोगों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। घटना देख वहां मौजूद कर्मी और अन्य लोगों ने बीच बचाव किया ,तब जाकर माहौल शांत हुआ। सहायक लेखाकार रामबेलास का आरोप था  ग्राम प्रधान नसीमुद्दीन आए और वृद्धा पेंशन की फाइल के बारे में पूछे तो वह बताए कि या तो उर्दू बाबू के पास होगा या फिर एडीओ समाज कल्याण से जानकारी हासिल कर लीजिए। उसी से उत्तेजना में आकर प्रधान ने उसे मारापीटा और धक्का देकर गिरा दिया। जबकि प्रधान नसीमुद्दीन का आरोप था कि जब स्टोर बाबू राम बेलास से फाइल के बारे में पूछे तो वह काफी उत्तेजित हो गए। कुछ कहासुनी के बाद उन्होंने ग्राम प्रधान को थप्पड़ मार दिया। जिससे उत्तेजित ग्राम प्रधान ने भी उन्हें थप्पड़ मारा और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। बाद में लोगों ने बीच बचाव किया। इधर बीडीओ प्रवीण शुक्ला का आरोप था कि प्रधान पक्ष के लोगों ने उन्हें भी जानमाल की धमकी दी। एसओ सतानंद पांडेय ने बताया कि सहायक लेखाकार की तहरीर पर प्रधान नसीमुद्दीन के खिलाफ मारने पीटने,सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इधर ग्राम प्रधानों सहायक लेखाकार पर तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे तो वहीं मौके पर पहुंचे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष विजय पाल से वार्ता के बाद में कर्मियों ने प्रधान पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

समझौते के लिए देर तक चलती रही वार्ता 
घटना के बाद मौके पर जिला पंचायत सदस्य शोएब अहमद नदवी, मो. अहमद, वरिष्ठ नेता मुनीरुल हसन चौधरी, अन्य सम्मानित लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। बीडीओ ने कहा कि प्रधान के साथी ने उन्हें एफआईआर दर्ज कराने की दशा में जानमाल की धमकी दिया है, ऐसे में एफआईआर जरूर दर्ज कराएंगे।  प्रधान संघ थोड़ा नरम पड़ता दिखा, लेकिन इसी दौरान रामबेलास अपने को अपमानित महसूस करते हुए रोने लगे। विजय पाल ने मामले में काफी कड़ा रुख अपनाते हुए समझौते से इनकार कर दिया। बाद में बीडीओ के साथ सहायक लेखाकार और विजय पाल आदि ने दुधारा थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दे दिया। समझौते की उम्मीद में ब्लॉक पर जमे प्रधानों ने बाद में थाने पर पहुंच कर तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                      
दोपहर बाद से ही बंद हो गया था ब्लॉक कार्यालय
ब्लॉक कार्यालय दोपहर बाद हुई घटना के बाद बंद हो गया था। बीडीओ मामले में बातचीत में लगे थे तो पूरे समय तक काम में व्यस्त रहने वाले ब्लॉक कर्मचारियों ने कार्यालय के दरवाजे बंद करके काम बंद रखा। दो बजे के बाद तो ब्लॉक कार्यालय पर ताला लगा कर सभी कर्मचारी चले गए।

प्रधान संघ और कर्मचारी संघ हुए आमने-सामने
ग्राम प्रधान और ब्लॉक कर्मी के बीच हुई मार-पीट की घटना के बाद प्रधान संघ और कर्मचारी संघ आमने-सामने आ गए हैं। दोनों एक दूसरे पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। प्रधान संघ के अध्यक्ष बशीर अहमद, अब्दुल हलीम, कर्रार हुसैन, रियाज अहमद, हसन रजा, गणेश यादव, आदि ने कहा कि ब्लाक कार्यालय से ग्राम प्रधानों का काफी शोषण किया जाता है। कई कर्मचारी वर्षों से ब्लॉक में जमे हैं और प्रधानों का शोषण करते हैं। प्रधानों का कहना था कि शुक्रवार की घटना काफी निंदनीय है, और दोषी ब्लाक कर्मी पर तुरंत कार्रवाई होना चाहिए। प्रधानों ने घोषणा किया शनिवार को दिन में ब्लाक के सभी ग्राम प्रधान ब्लाक कार्यालय पर धरना देंगे। जब तक दोषी कर्मी और बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी धरना जारी रहेगा। इधर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष विजय पाल ने कहा कि ब्लाक कर्मी के साथ ग्राम प्रधान ने ज्यादती किया है। प्रधान पर तुरंत वैधानिक कार्रवाई होना चाहिए। उनका कहना कर्मचारी का शोषण और उसके साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed