फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   He was planning a second marriage while living with his first wife, police caught him from the pavilion.

Sant Kabir Nagar News: पहली पत्नी के रहते रचा रहा था दूसरी शादी, पुलिस ने मंडप से दबोचा

Mon, 02 Dec 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 02 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
He was planning a second marriage while living with his first wife, police caught him from the pavilion.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मोती नगर मोहल्ला स्थित मैरिज हाॅल में सोमवार को पहली पत्नी के रहते हुए एक शख्स दूसरी शादी रचा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पहली पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पत्नी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मंडप में पहुंच गई। पुलिस दूसरी शादी कर रहे दूल्हे को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। जिसके बाद लड़की पक्ष और पहली पत्नी ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं वर व वधू पक्ष के अगुवा मामले में समझौता का प्रयास देर शाम तक करने में जुटे रहे। मोबिना खातून ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में मोहम्मद दानिश खान पुत्र मोहम्मद मूसा खान निवासी अम्मादेई थाना महुली के साथ हुई थी। दोनों से एक पुत्र दानियाल अब्दुल्ला का है। शादी के बाद से ही पति एवं अन्य ससुराली कम दहेज का ताना मारते हुए प्रताड़ित करते थे। सितंबर 2020 में बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। पंचायत के बाद भी बिना दहेज के ले जाने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद थाना धनघटा पर केस दर्ज हुआ और मामला न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन

पति मोहम्मद दानिश कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जमानत अर्जी पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed