फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   He warned against negligence in the implementation of health programs.

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही पर चेताया

Thu, 01 Jan 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
He warned against negligence in the implementation of health programs.
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई। स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेतकों की अपडेट स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के रूटीन टीकाकरण, बच्चों में कुपोषण के स्थिति की जांच आदि की नियमित समीक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीएम ने जननी सुरक्षा योजना के व्यवस्थित संचालन, ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकत्रियों आशा एवं एएनएम की कार्य प्रणाली, संस्थागत प्रसव, आभा आईडी, आशाओं का भुगतान आदि के लिए निर्देशित किया। कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संचालन एवं आउटपुट की सतर्क मॉनीटरिंग की जाए। उन्होंने जन्म एवं मृत्यु का सीआरएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य बताया। फैमिली प्लानिंग की समीक्षा के दौरान महिला नसबंदी में प्रगति लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी चिकित्साधिकारी अस्पताल में मरीजों की उचित देखभाल से संबंधित जरूरी सुविधाओं जैसे बैठने की व्यवस्था, पानी, शौचालय, व्हीलचेयर सहित अन्य उपकरणों का सुचारु संचालन सुनिश्चित रखें।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के भुगतान की स्थिति, गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव का आंकड़ा, ओपीडी एवं आईपीडी में माहवार मरीजों की संख्या के सापेक्ष दवाओं का वितरण आदि की आंकड़ेवर समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान आभा आईडी एवं आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, अपर सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार सहित चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed