{"_id":"69502352a81c1ce7ff05cad3","slug":"he-issued-a-warning-regarding-negligence-in-development-work-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-143465-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों में लापरवाही पर दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों में लापरवाही पर दी चेतावनी
Sat, 27 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर सीएम डैस बोर्ड की समीक्षा करते डीएम-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। संबंधित अधिकारियों को कार्यों-योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाकर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए निर्देशित किया गया। किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
डीएम ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति के संबंध में जनपद के वेंडर्स से योजना से आच्छादित लाभार्थियों की ली। वेंडर्स एवं विद्युत निगम को आपसी समन्वय के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना से लाभान्वित करने की हिदायत दी। डीएम ने अल्पसंख्यक कल्याण छात्रवृत्ति योजना, ग्राम्य विकास के डे एनआरएलएम बैंक क्रेडिट लिंकेज, नमामि गंगे, प्राथमिक शिक्षा विभाग की निपुण परीक्षा आकलन एवं पीएम पोषण आदि योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा दी। राशन कार्ड से वंचित परिवारों की शत-प्रतिशत फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की भौतिक व वित्तीय प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।