फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   He had gone out on his bicycle in the evening... his body was found on the railway track

Sant Kabir Nagar News: शाम को साइकिल से निकला था.. रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Fri, 30 Jan 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 30 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
He had gone out on his bicycle in the evening... his body was found on the railway track
नेहिया खुर्द निवासी युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन-संवाद
संतकबीरनगर/बनकटवा। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रात ट्रेन की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पहुंची और काफी प्रयास के बाद भी युवक की शिनाख्त न होने पर विधिक कार्रवाई पूरी करके जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। जीआरपी के अनुसार, देर रात युवक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के नेहियां खुर्द गांव निवासी विजय मौर्य पुत्र मल्लू मौर्या के रूप में हुई। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग परिजनों को ढांढ़स बंधाने में जुट गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, विजय मौर्य स्वभाव से व्यवहार कुशल और मिलनसार युवक था। वह स्नातक की पढ़ाई करने के साथ-साथ आईटीआई कर चुका था। बताया जा रहा है कि वह बिजली निगग में लगभग एक वर्ष तक काम भी कर चुका था। विजय पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में भी चल रहा था। घटना वाले दिन विजय ने अपने पिता से पैसों की मांग की थी। उसके पिता ने गाजीपुर से उसके खाते में रुपये भेजा था। बृहस्पतिवार को शाम करीब 5 बजे वह घर से साइकिल लेकर निकला और चौराहे पर एटीएम से पैसा भी निकाला था। इसके बाद वह खलीलाबाद स्टेशन की ओर चला गया। वहां पर प्लेटफार्म नंबर एक पर वह हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

-
दो भाइयों में छोटा था विजय
मृतक विजय मौर्य दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई की शादी हो चुकी है और वह दिल्ली में रहकर निजी कार्य करता है। पिता मल्लू मौर्य गाजीपुर स्थित पराग डेरी में ठेकेदारी के तहत निजी कार्य करते हैं। युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होने के बाद गांव, क्षेत्र व रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुट गए। शुक्रवार को दिन में पोस्टमार्टम होने के बाद शव लेकर परिजन चले गए।

नेहिया खुर्द निवासी युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन-संवाद

नेहिया खुर्द निवासी युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed