{"_id":"69064869bf6b42b29204e230","slug":"hardware-agencys-lock-broken-and-cash-and-goods-stolen-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-140581-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हार्डवेयर एजेंसी का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हार्डवेयर एजेंसी का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी
Sat, 01 Nov 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
केबिन जिसमें से सीसीटीवी का डीबीआर उठा ले गए चोर । संवाद
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेदुला में स्थित गोरखपुर के एक व्यापारी की हार्डवेयर एजेंसी का ताला तोड़कर चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर नकदी और सामान समेत चोरी कर ले गए। चोरी सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गए।
बता दें कि गोरखपुर बेतियाहाता के निवासी विपुल रुंगटा और विजय रुंगटा की कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेदुला बाईपास पर शुभ कोंपल नाम से हार्डवेयर की एजेंसी है। यहां सीमेंट, गिट्टी, बालू के साथ ही पेंट और हार्डवेयर के अन्य सामान भी बिकते हैं। विपुल रुंगटा ने बताया कि वह लोग कल रात में दुकान बंद करके गोरखपुर चले गए। एजेंसी के पीछे बने क्वार्टर में तीन कर्मचारी मौजूद थे। सुबह जब झाड़ू पोछा करने वाली महिला आई तो उसने दुकान का ताला टूटा देखकर क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारियों को दी।
इसके बाद उनको इस बात की सूचना मिली तो वह गोरखपुर से आए और मुकामी पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दुकान के गल्ले में रखे तकरीबन एक लाख रुपये नकद, सीसीटीवी का डीवीआर तथा अन्य सामान गायब है। वहीं कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।