फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   haracters not getting PM's residence

पात्रों को नहीं मिल रहा प्रधानमंत्री आवास

Mon, 17 Dec 2018 11:54 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 17 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
haracters not getting PM's residence
पात्रों को नहीं मिल रहा प्रधानमंत्री आवास - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
धनघटा(संतकबीरनगर)। नाथनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कड़सर के राजस्व गांव झकही चक के ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करने पहुंचे डीपीआरओ ने लोगों से विभिन्न मामलों की जानकारी ली। आवास से वंचित पात्रों ने पीड़ा सुनाई तो शौचालय के लाभार्थियों ने बजट के अभाव में कार्य शुरू नहीं होने की बात कही। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत की खुली बैठक बुलाने केा निर्देश देते हुए कहा कि शौचालय निर्माण के लिए बजट जल्द भेज दिया जाएगा। 

झकही चक के 39 ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गांव के विकास कार्य में मनमानी व पात्रों को योजनाओं का लाभ नहीं देने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर डीपीआरो आलोक कुमार प्रियदर्शी सोमवार को यहां जांच करने पहुंचे थे। शिकायतकर्ता जयराम के घर पहुंचे डीपीआरओ ने उसे आवास के लिए पात्रा माना, लेकिन वर्ष-2011 के सूची में नाम नहीं होने के कारण आवास नहीं मिलने की जानकारी पर  नई सूची आने तक धैर्य रखने की सलाह दी। उसके बाद वह मरियम, फातिमा, रामदरश, शांती, रामवृक्ष आदि अन्य शिकायतकर्ताओं के घर जाकर भी जांच की। आवास के लिए पात्रता सूची में कई पात्रों का नाम नहीं है। ग्राम प्रधान रमेश व ग्राम पंचायत सचिव दिलीप पांडेय ने बताया कि शौचालय के लिए सभी 245 परिवारों की डिमांड सूची भेजी गई है, लेकिन अब तक धन नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed