फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   happy news year

Sant Kabir Nagar News: हर तरफ गूंजा हैप्पी न्यू ईयर....मस्ती में खूब थिरके युवा

Mon, 01 Jan 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
happy news year
शहर के नगर पालिका के समीप केक काट काट कर नए शाल का जश्न मनाते बच्चे और युवा
- रविवार की रात 12 बजे से नए साल की बधाई देने का शुरू हो गया सिलसिला
विज्ञापन

देर रात केक काटकर मनाया जश्न
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार की रात घड़ी की सुई जैसे ही रात 12 बजे पर पहुंची, हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर.... हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई देने लगी। पटाखे छूटने लगे। डीजे की धुन पर युवा मस्ती में झूम उठे। इस दौरान पुलिस भी सतर्क रही। कुछ लोगाें ने घरों में रहकर स्वागत किया। सोमवार को लोग केक काटकर खुशी का इजहार करेंगे।
सोमवार से नए साल की शुरुआत हो रही है। रविवार को खलीलाबाद शहर समेत कई स्थानों पर देर रात लोग नए साल का स्वागत करते दिखे। रात 12 बजते ही शुभचिंतकों और रिश्तेदारों को फोन व मैसेज करना शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर बधाई संदेश दौड़ने लगे। कड़ाके की ठंड के बावजूद देर रात तक लोगों ने वर्ष-2023 को अलविदा कहा और नए साल-2024 का स्वागत किया। कई जगहों पर डीजे बजाकर युवा झूमते नजर आए।
विज्ञापन

शहर के नगर पालिका के समीप युवाओं ने केक काटकर नए साल का स्वागत किया। युवा अहसन खान, अलमन खान, अरीबा, इफरा, एलीजा, अंश, अरीशा, अरहम आदि ने एक दूसरे को बधाई दी। इसके साथ ही शहर में फूलों की दुकानें सजी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखलिसपुर स्थित फ्लावर प्वाइंट पर पहुंचे विनोद यादव, गणेश गुप्ता, सीपी राय का कहना था कि सोमवार की सुबह ही शुभचिंतकों के घर जाकर नए साल की बधाई देनी है। इसके लिए बुके खरीदने आए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मंदिर जाएंगे, वहां भगवान के दर्शन करने के बाद शुभचिंतकों को बधाई देंगे।
सोमवार को नए साल के स्वागत के लिए युवाओं की टोलियां मगहर जाएंगी। बंजरिया के रहने वाले आलोक राय, संदीप मिश्र, राहुल आदि ने कहा कि नए साल का स्वागत मस्ती के साथ करेंगे।


रामगढ़ ताल, तरकुलहा देवी जाएंगे लोग
नए साल पर मस्ती के लिए युवा वर्ग गोरखपुर के रामगढ़ ताल और तरकुलहा देवी मंदिर जाएंगे। रामगढ़ ताल में झील का नजारा लेंगे, इसके साथ ही बोटिंग का आनंद लेंगे। तरकुलहा देवी मंदिर में दर्शन के बाद खाने आदि का प्रबंध कर मस्ती करेंगे। युवा ज्ञानचंद, लक्ष्मण, गौरव, रिंकू आदि ने बताया कि तरकुलहा देवी मंदिर पर दर्शन के बाद खाने का इंतजाम किया गया है। वहां पर मस्ती के बाद रामगढ़ ताल आकर नजारा देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed