{"_id":"61895b2d1778163fbe39febd","slug":"handicaped-girl-student-will-be-given-200-per-month-khalilabad-news-gkp415662535","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बालिकाओं को हर माह मिलेेगा 200 रुपये भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बालिकाओं को हर माह मिलेेगा 200 रुपये भत्ता
विज्ञापन

गोरखपुर और बस्ती मंडल की 1160 दिव्यांग बालिकाओं को मिलेगा लाभ
दोनों मंडलों के लिए 23 लाख 20 हजार रुपये जारी
संतकबीरनगर। पूर्ण रूप से दिव्यांग बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए हर माह 200 रुपये प्रोत्साहन भत्ता के रूप में दिया जाएगा। इसके लिए गोरखपुर और बस्ती मंडल की 1160 दिव्यांग बालिकाओं को चिह्नित किया जाएगा। इस धनराशि से दिव्यांग बालिकाएं पठन-पाठन की सामग्री खरीद सकेंगी। यह रकम दिव्यांग बालिकाओं के खाते में सीधे भेजी जाएगी। शासन ने 23 लाख 20 हजार रुपये जारी कर दिया है। जल्द ही दिव्यांग बालिकाओं का चिह्नांकन शुरू कर उनके खाते में रकम भेज दी जाएगी।
समग्र शिक्षा अभियान और समेकित शिक्षा के तहत कोरोना काल के दौरान परिषदीय विद्यालय बंद रहने के कारण दिव्यांग बालिकाओं की पढ़ाई प्रभावित हो गई थी। उन बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल शासन ने की है। इसमें कक्षा एक से आठ तक विशिष्ट आवश्यकता वाली बालिकाओं, जिनके पास मेडिकल बोर्ड व सक्षम चिकित्साधिकारी के द्वारा जारी किया गया 40 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाण पत्र हो, वे इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। दिव्यांग बालिकाओं को 200 रुपये प्रतिमाह की दर से 10 माह तक प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा। छात्राओं का प्रपत्र बीईओ, स्पेशन एजुकेटर और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा के द्वारा तैयार किया जाएगा। उसके बाद दिव्यांग बालिकाओं की सूची बीएसए के जरिए जिला स्तरीय समिति को भेजी जाएगी। जिला स्तरीय समिति में डीएम अध्यक्ष, बीएसए सदस्य सचिव, जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी सदस्य, सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी सदस्य और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सदस्य होंगे। यह समिति दिव्यांग बालिकाओं की सूची का परीक्षण करते हुए प्रोत्साहन भत्ता के लिए अनुमोदन करेगी। संवाद
इन जिलों की 1160 बालिकाओं को मिलेगा लाभ
बस्ती जिले के 160, गोरखपुर जिले की 200, देवरिया जिले की 100, कुशीनगर की 400, महराजगंज की 100, सिद्धार्थनगर की 100, संतकबीरनगर की 100 बालिकाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
कोट
दिव्यांग बालिकाओं को हर माह प्रोत्साहन भत्ता देने के निर्देश मिले हैं, जिसके लिए बालिकाओं के आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। जल्द ही दिव्यांग बालिकाओं की सूची अनुमोदन के लिए जिला समिति के समक्ष प्रस्तुत कर दी जाएगी।
-रजनीश वैद्यनाथ, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा