फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   hamla of jila panchyat sadsya's son

निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य के बेटे पर जानलेवा हमला

Thu, 18 Mar 2021 10:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
hamla of jila panchyat sadsya's son
निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य के बेटे पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

- छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/लोहरैया। क्षेत्र के घोरांग गांव निवासी निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य के बेटे पर बुधवार की रात सिरसी चौराहे के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि उनके वाहन पर ईंट/पत्थर फेंके गए और फायरिंग की गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज दर्ज किया है।

घोरांग गांव निवासी संजय बहादुर सिंह राठौर का आरोप है कि उसकी माता प्रेम लता सिंह निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य हैं। जिनके वह प्रतिनिधि हैं। जिला पंचायत सदस्य का भावी प्रत्याशी होने के कारण वह देर रात क्षेत्र से जनसंपर्क करके घर लौट रहे थे। रात में साढ़े नौ बजे जब वह सिरसी चौराहे पर पहुंचे तो सिरसी निवासी सूरज राय अपने छह सहयोगियों के साथ पहले से घात लगाकर बैठे थे। आरोप है कि लोग ईंट/पत्थर चलाते हुए हमलावर हो गए। जब उनके चार पहिया वाहन का चालक गाड़ी की रफ्तार बढ़ाना चाहा तो उसको निशाना बनाकर सूरज राय ने फायर कर दिया। जबकि अन्य लोग ईंट-पत्थर फेंकते रहे। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। भागकर वह किसी तरह पुलिस चौकी लोहरैया पर पहुंचे और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस तत्काल सिरसी पहुंची तब तक हमलावर भाग गए थे। दूसरी तरफ सिरसी गांव निवासी सूरज राय की माता कुसुम राय का आरोप है कि संजय बहादुर सिंह राठौर रात में करीब साढ़े नौ बजे उसके घर पर चढ़ आए और बेटे सूरज को पूछने लगे। जब सूरज नहीं मिला तो अपशब्द कहते हुए उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एसओ आरके गौतम ने बताया कि संजय बहादुर सिंह राठौर की तहरीर पर सिरसी गांव निवासी सूरज राय समेत छह अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़, जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में हत्या के प्रयास मामला नहीं पाया गया। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरे पक्ष की तहरीर मिली तो जांच करा कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed