फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Half the road was dug up and abandoned, increasing the problems of pedestrians.

Sant Kabir Nagar News: आधी सड़क खोदकर छोड़ दिया, राहगीरों की बढ़ी मुसीबत

Sun, 17 Dec 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 17 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Half the road was dug up and abandoned, increasing the problems of pedestrians.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धनघटा। राम जानकी मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। काम एक साल से चल रहा है। कार्यदायी संस्था 20 फीसदी ही काम पूरा कर सकी है। कहीं सड़क तो कहीं पुलिया का निर्माण करने के लिए गड्ढा खोद दिया गया है। इससे राहगीरों के आवागमन में काफी मुश्किलें हो रही हैं। वहीं, हादसों का भी सबब बन गई है।

राम जानकी मार्ग को चौड़ा करने का कार्य रामपुर बारहकोनी से बसवारी तक 35 किलोमीटर की लंबाई में किया जाना है। सड़क का निर्माण कार्य जनवरी माह में शुरू हुआ। इसे मई 2024 तक पूरा किया जाना है। सड़क को खोदकर परसा, निहैला, मलौली, भंडा गांव में खोदाई के बाद काम बंद हो गया। इन गांव के किसान सड़क के किनारे जमीन का मुआवजा सर्किल रेट के अनुसार करने की मांग कर रहे हैं। इस कारण कार्यदायी संस्था ने काम बंद कर दिया। जहां सड़क खोदकर छोड़ दिया गया है, उन स्थानों पर धूल उड़ रही है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास रहने वालों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

वहीं, हैंसर बाजार के पहले पुलिया का निर्माण करने के लिए आधे से अधिक सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। यहां पर खोदे गए गड्ढे में लोगों के गिरकर घायल होने की संभावना बनी हुई है। हैंसरबाजार निवासी रमेश चंद्र, शिवप्रसाद मद्धेशिया, रामदयाल, राघव राम, शिवकुमार सिंह, पवन कुमार ने बताया कि इस समय सड़क पर उड़ रही धूल के कारण घर में रहना मुश्किल हो गया है। इसके कारण आंख और अन्य बीमारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया गया है। बन रही सड़क पर पानी छिड़कने का काम किया जा रहा है। जिन स्थानों पर सड़क का निर्माण रुका है वहां के किसानों से बातचीत किया जा रहा है। जल्द ही मुआवजा देकर काम शुरू करा दिया जाएगा। काम समय से पूरा करा लिया जाएगा।

अमित कुमार तिवारी- कंसलटेंट एनएच बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed