{"_id":"6591b56a3daac297f702ef6c","slug":"gurukul-medha-result-declared-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7601-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गुरुकुल मेधा चयन परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गुरुकुल मेधा चयन परीक्षा का परिणाम घोषित
Mon, 01 Jan 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। सांथा स्थित गुरुकुल शिक्षण संस्थान में ब्लॉक स्तरीय मेधा चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में सांथा ब्लॉक के आसपास के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों से कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था।
गुरुकुल संस्थान के प्रबंधक डीके पांडेय ने बताया कि संस्थान की ओर से आयोजित इस परीक्षा में सफल घोषित श्रेष्ठतम 10 विद्यार्थियों को एक जनवरी को वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही निर्धारित पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके साथ ही कुल 21 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
सभी विद्यार्थियों के प्राप्तांक उनके विद्यालय के प्रधानाचार्य को अवगत करा दिया गया है। सभी चयनित मेधावी एक जनवरी को गुरुकुल मेधा सम्मान समारोह में उपस्थित होंगे।