फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Guruji will mark the digital attendance of the children on time.

Sant Kabir Nagar News: समय से बच्चों की डिजिटल हाजिरी लगाएंगे गुरुजी

Sat, 11 Oct 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Guruji will mark the digital attendance of the children on time.
संतकबीरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अब छात्रों की हाजिरी को लेकर बहाना नहीं चलेगा। विद्यार्थियों को समय से स्कूल पहुंचना होगा और गुरुजी समय से उनकी हाजिरी लगाएंगे। महानिदेशक के आदेश के बाद जिलास्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। सीएम डैशबोर्ड से छात्रों की उपस्थिति की निगरानी की जाएगी। बच्चों के पठन-पाठन के लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के सभी 1247 स्कूलों को दो-दो टैबलेट दिए गए हैं। इसके बावजूद एक भी पंजिका ऑनलाइन नहीं भरी जा रही है। साथ ही स्कूल में बच्चों व शिक्षकों के आवागमन से लेकर सरकार की ओर से संचालित की जा रही सभी योजनाओं का ब्योरा पंजिकाओं पर दर्ज किया जा रहा है। जबकि पिछले साल जिले के परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थिति के साथ ही 12 पंजिकाओं को ऑनलाइन भरने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

मगर सिम व नेटवर्क का हवाला देकर शिक्षकों ने व्यवस्था को अव्यवहारिक बताते हुए अपनाने से हाथ खड़े कर दिए थे। यहां तक शिक्षकों की हाजिरी के साथ ही अन्य पंजिकाओं को भी ऑनलाइन नहीं किया गया। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी विद्यालय टैबलेट से संतृप्त हो चुके हैं। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। सभी स्कूलों में छात्रों की हाजिरी ऑनलाइन भरी जाएगी। इसके लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed