फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Guru Tegh Bahadur was remembered by taking out a morning procession.

Sant Kabir Nagar News: प्रभातफेरी निकाल गुरु तेग बहादुर को किया याद

Sat, 29 Nov 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 29 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Guru Tegh Bahadur was remembered by taking out a morning procession.
गुरूद्वारे से गुरू तेजबहादुर के शददी दिवस पर निकली प्रभात फेरी-स्रोत गुरूद्वारा
संतकबीरनगर। हिंद की चादर, धर्म एवं मानवता की रक्षा के लिए अपने शीश का बलिदान करने वाले श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की अमर शहादत की स्मृति में खलीलाबाद स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में 7, 8 एवं 9 दिसम्बर को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय शहीदी दिवस कार्यक्रम से पूर्व नगर में प्रभात फेरियों का क्रम जारी है। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण के बीच आज चौथे दिन की प्रभात फेरी निकाली गई, जिसने पूरे शहर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अनुसार शहीदी पर्व का शुभारंभ 25 नवम्बर से दैनिक प्रभात फेरियों के साथ किया गया है, जो 7 दिसम्बर तक प्रतिदिन प्रातः 5 बजे नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकलेगी। शुक्रवार की प्रभात फेरी के दौरान “धर्म हेत साका जिन किया, शीश दिया सिरर न किया”, “तेग बहादुर हिंद की चादर” सहित कई हृदयस्पर्शी गुरुबाणी शब्दों के स्वर पूरे शहर में गूंजे। इन पावन कीर्तनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया और लोगों ने श्रद्धा भाव से गुरु साहिब की शहादत को नमन किया।
विज्ञापन

प्रभात फेरी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से प्रारंभ होकर बैंक चौराहा, मुख्य बाजार सहित निर्धारित मार्गों से होते हुए पुनः गुरुद्वारा परिसर पहुंची। मार्ग में बैंक चौराहा केपास सरदार प्रतिपाल सिंह लंगर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed