फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gulf War: Situation normal... fear so great that desperate to return home

खाड़ी युद्ध : हालात सामान्य...डर ऐसा कि घर लौटने की बेताबी

Sun, 08 Mar 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gulf War: Situation normal... fear so great that desperate to return home
संतकबीरनगर। खाड़ी देशों में युद्ध के हालात के बीच अब लोग वतन लौटने लगे हैं। कुछ देशों में हवाई सेवाएं जारी हैं, लेकिन उनकी संख्या सीमित है। इस कारण चाहकर भी कई लोग घर नहीं आ पा रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह से कुछ लोगों ने स्वदेश वापसी की है।
विज्ञापन

जिले के नाथनगर ब्लॉक के बरौली गांव निवासी रमाकांत पांडेय यूएई, शारजाह के औद्योगिक क्षेत्र हमरिया फ्री जोन में रहते हैं। वह यहां की एक कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि यहां युद्ध का कोई असर नहीं है। स्थिति सामान्य है। सभी लोग काम कर रहे हैं। कंपनियों में काम चालू है। हां इतना जरूर है कि मौजूदा समय में कुछ लोग जा भी रहे हैं। फ्लाइट चालू है, लेकिन उनकी संख्या सीमित है। इस कारण कम लोग ही जा पा रहे हैं। बीते दो दिनों में कई लोग यहां से गए हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर सेमरियावां क्षेत्र के कई गांवों के लोग सऊदी अरब, कुवैत, दुबई आदि खाड़ी देशों में रहते हैं। वर्तमान स्थितियों के मद्देनजर सऊदी अरब की सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है, हालांकि वहां हालात सामान्य हैं। ईरान, अमेरिका व इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बाद उड़ाने बंद हो जाने से कई लोग घर नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
परिजनों को दे रहे हालात की जानकारी
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी मोहम्मद रफीक सऊदी अरब के हाइल शहर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि यहां अभी उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। यहां पर देश के विभिन्न राज्यों के लोग भी रहते हैं। सब अपना काम कर रहे हैं। कोहरियावां गांव निवासी अफसर अली सऊदी अरब के रियाद में रहते हैं। उनका कहना है कि सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। हमें यहां कोई दिक्कत नहीं है। लोग रोजाना अपना काम कर रहे हैं। परिवार के लोगों को प्रतिदिन फोन से हालात के बारे में बताया जा रहा है। करही के मतलूब अहमद सऊदी अरब के अलहसा शहर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल हमें कोई खतरा नहीं है। हमले में मुख्य रूप से अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। आम लोगों को कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन लोग चिंतित जरूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed