फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   GST team raided wholesaler's shop

Sant Kabir Nagar News: जीएसटी टीम ने थोक व्यापारी की दुकान पर मारा छापा

Tue, 29 Oct 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 29 Oct 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
GST team raided wholesaler's shop
संतकबीरनगर। शहर के बरदहिया बाजार में सोमवार को गोरखपुर से आई जीएसटी टीम ने कपड़े के थोक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा है। जांच के दौरान दो करोड़ का स्टाॅक कम मिला। व्यापारी ने दो करोड़ का कपड़ा बेच दिया था और टैक्स जमा नहीं किया था। टीम ने व्यापारी से 14 लाख रुपये टैक्स जमा कराया।
विज्ञापन

जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो गोरखपुर संजय कुमार के निर्देशन में ज्वाइंट कमिश्नर उदित नारायण सिंह के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर एसआईबी श्रीपति तिवारी एवं असिस्टेंट कमिश्नर गिरजानंद की टीम ने बरदहिया बाजार में छापा मारा है।
विज्ञापन

इस दौरान टीम कपड़े के एक थोक व्यापारी का रिकाॅर्ड चेक किया। जिसमें दो करोड़ के कपड़े की बिक्री मिली लेकिन उसका टैक्स जमा नहीं हुआ था। ज्वाइंट कमिश्नर उदित नारायण सिंह ने बताया कि बरदहिया के व्यापारी बंगलादेश से कपड़े का निर्यात करते हैं और साप्ताहिक बाजार में बेचते हैं। सूचना मिली थी कि व्यापारी ने कपड़े की बिक्री कर दी लेकिन उसका टैक्स जमा नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के आधार पर छापा मारकर कागजात चेक किए गए, जिसमें दो करोड़ रुपये के कपड़े की बिक्री थी लेकिन उसका टैक्स जमा नहीं था। व्यापारी ने टैक्स के 14 लाख रुपये जमा कर दिए। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed