{"_id":"688f9f2c3ef66d75460cd2e4","slug":"group-loan-trap-agents-make-borrowers-by-giving-false-promises-of-loan-waiver-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-136507-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: समूह लोन का जाल...कर्जमाफी का झांसा देकर कर्जदार बनाते हैं एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: समूह लोन का जाल...कर्जमाफी का झांसा देकर कर्जदार बनाते हैं एजेंट
Sun, 03 Aug 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
देवरिया गंगा के कुनौला टोला में दिनेश के घर के सामने जुटे लोग
महुली/हरिहरपुर। देवरिया गंगा के कुनौला टोला में माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों ने महिलाओं को बीमा और कर्जमाफी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था। महिलाओं को उन्होंने विश्वास दिलाया था कि अगर परिवार में किसी को कुछ हो जाता है तो उसको बीमा का पैसा मिलेगा, साथ ही किस्त भी माफ हो जाएगी।
यही नहीं झांसा तो इस बात का भी देते रहे कि सरकार की ओर से समय-समय पर कर्जमाफी भी की जाती है। उसका भी फायदा मिलेगा। लेकिन किसी को भी कोई फायदा नहीं मिला। गांव के लोग बताते हैं कि गांव में आए एजेंट उनको तमाम फायदे गिनाते हैं। इसमें सबसे बड़ा फायदा बीमा और कर्जमाफी का बताया जाता है। रतनलाल कहते हैं कि एजेंट कहते हैं कि जो भी लोन लेता है, उसके पूरे परिवार का बीमा हो जाता है।
परिवार में किसी की भी मौत होगी तो कर्ज माफ हो जाएगा साथ ही बीमा भी मिलेगा। कुछ इसी तरह की बात रेशमा और रोहित भी करते हैं। हिना बताती हैं कि एजेंट कहते हैं कि बीमा करवाने जाओगे तो अलग से पैसा लगेगा।
विज्ञापन
यहां पर तो कोई पैसा ही नहीं लग रहा है और पूरे परिवार का बीमा हो जा रहा है। शीला ने बताया कि गांव के सब लोगों को बीमा के नाम पर ही फंसाया गया है। कुल मिलाकर सीधी बात यही रही कि पूरे परिवार के बीमे की लालच में ही सभी गरीब लोग कर्ज के जाल में फंस गए।